राम नवमी मेरे लिए बेहद खास, श्रीराम का आशीर्वाद हर पल साथ सोनाक्षी बत्रा

राम नवमी मेरे लिए बेहद खास, श्रीराम का आशीर्वाद हर पल साथ सोनाक्षी बत्रा
जी टीवी के शो ‘जगद्धात्री’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सोनाक्षी बत्रा ने राम नवमी के मौके पर भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों पर अपनी गहरी आस्था जताई। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन सिखाता है कि हमें धर्म के मार्ग पर कैसे चलना चाहिए।

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। जी टीवी के शो ‘जगद्धात्री’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सोनाक्षी बत्रा ने राम नवमी के मौके पर भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों पर अपनी गहरी आस्था जताई। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन सिखाता है कि हमें धर्म के मार्ग पर कैसे चलना चाहिए।

सोनाक्षी बत्रा ने बताया, “राम नवमी मेरे लिए हमेशा से एक बहुत खास और आध्यात्मिक दिन रहा है। मुझे भगवान राम पर गहरी आस्था है और मैं मानती हूं कि उनका आशीर्वाद जीवन के हर पड़ाव पर मार्गदर्शन और रक्षा करता है। घर पर हम इस दिन पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना करते हैं, प्रसाद बनाते हैं और उनका आशीर्वाद मांगते हैं।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “मैं श्रीराम के आदर्शों- सत्य, धैर्य, शक्ति और करुणा से बहुत प्रेरित रही हूं। रामायण सुनने मात्र से ही मेरा मन शांति और सकारात्मकता से भर जाता है। राम नवमी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था और मन की शांति का एहसास है, जो हमेशा मेरे साथ रहता है।”

‘जगद्धात्री’ में सोनाक्षी बत्रा एक मजबूत, साहसी और न्यायप्रिय महिला का किरदार निभा रही हैं। शो में ड्रामा, एक्शन और भावनाओं का मिश्रण देखने को मिलता है।

उन्होंने ‘जगद्धात्री’ की हालिया शूटिंग के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जगद्धात्री का किरदार निभाना मेरे लिए एक अविश्वसनीय सफर रहा है और समय के साथ एक्शन सीन वास्तव में इस शो के मेरे सबसे पसंदीदा हिस्सों में से एक बन गए हैं। हाल ही में होली वाले सीन की शूटिंग काफी जोखिम भरी थी। इसमें उनकी बेटी गुंजन (परी भानुशाली) अचानक आग की चपेट में आ जाती है और जगद्धात्री (सोनाक्षी) उसे बचाने के लिए आग में कूद पड़ती है।

सोनाक्षी ने बताया, “एक्शन सीन अब मेरे सबसे पसंदीदा हिस्सों में शामिल हो गए हैं। आग वाला स्टंट बहुत चुनौतीपूर्ण था, लेकिन परी बहुत होशियार है और उसने सभी निर्देशों का सावधानी से पालन किया, जिससे शूटिंग आसान हो गई।”

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 8:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story