सोते समय कंबल से बाहर क्यों निकल आता है एक पैर? शरीर और दिमाग से जुड़ा है इसका दिलचस्प कारण

सोते समय कंबल से बाहर क्यों निकल आता है एक पैर? शरीर और दिमाग से जुड़ा है इसका दिलचस्प कारण
रात को सोते समय हर व्यक्ति की अपनी अलग आदतें होती हैं। कोई बिना तकिए के नहीं सो पाता, किसी को हल्की रोशनी पसंद होती है अक्सर देखा जाता है कि लोग सोते समय एक पैर कंबल के बाहर निकाल लेते हैं। लेकिन इस आदत को अगर विज्ञान की नजर से देखें तो इसके पीछे शरीर की कार्यप्रणाली और दिमाग से जुड़ी कई अहम बातें छिपी हुई हैं।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। रात को सोते समय हर व्यक्ति की अपनी अलग आदतें होती हैं। कोई बिना तकिए के नहीं सो पाता, किसी को हल्की रोशनी पसंद होती है अक्सर देखा जाता है कि लोग सोते समय एक पैर कंबल के बाहर निकाल लेते हैं। लेकिन इस आदत को अगर विज्ञान की नजर से देखें तो इसके पीछे शरीर की कार्यप्रणाली और दिमाग से जुड़ी कई अहम बातें छिपी हुई हैं।

विज्ञान के अनुसार, अच्छी और गहरी नींद के लिए शरीर का तापमान संतुलित रहना बहुत जरूरी होता है। दिनभर काम करने के बाद जब शरीर आराम की अवस्था में पहुंचता है, तब दिमाग शरीर को धीरे-धीरे रिलैक्स मोड में ले जाने लगता है। इसी दौरान शरीर अपने तापमान को थोड़ा कम करने की कोशिश करता है। ऐसे में कई लोगों का एक पैर कंबल से बाहर निकालना शरीर की उसी प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा होता है।

हमारे पैर शरीर की गर्मी बाहर निकालने का काम तेजी से करते हैं। पैरों के तलवों में बहुत सी छोटी रक्त नलिकाएं होती हैं, जो शरीर की गर्मी को बाहर की हवा तक पहुंचाने में मदद करती हैं। जब कोई व्यक्ति कंबल के अंदर ज्यादा गर्म महसूस करता है, तो शरीर खुद ही ऐसा तरीका अपनाता है, जिससे तापमान संतुलित हो सके। ऐसे में कई बार लोग नींद में अनजाने में ही अपना एक पैर बाहर निकाल लेते हैं। इससे शरीर को हल्की ठंडक मिलती है और दिमाग को आराम का संकेत पहुंचता है।

नींद आने की प्रक्रिया मानसिक भी होती है। जब शरीर को ठंडक और आराम महसूस होता है, तब दिमाग में तनाव कम होने लगता है। इससे व्यक्ति जल्दी रिलैक्स महसूस करता है और उसे गहरी नींद आने लगती है।

मनोवैज्ञानिकों की मानें तो कई लोगों को पूरी तरह ढककर सोने पर बेचैनी महसूस होती है। ऐसे में शरीर का थोड़ा हिस्सा बाहर रखने से उन्हें खुलापन का एहसास होता है और नींद बेहतर आती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 3:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story