एसपीएमसीआईएल कंसलटेंट भर्ती 65 साल तक के उम्मीदवारों के पास मौका, 14 अप्रैल से पहले करें आवेदन

एसपीएमसीआईएल कंसलटेंट भर्ती 65 साल तक के उम्मीदवारों के पास मौका,  14 अप्रैल से पहले करें आवेदन
सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसपीएमसीआईएल) ने कंसलटेंट (सिविल) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसपीएमसीआईएल) ने कंसलटेंट (सिविल) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एसपीएमसीआईएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पग अनुसार सिविल इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक) में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 65 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 14 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसपीएमसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'संयुक्त महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुरक्षा मुद्रण एवं ढलाई कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, तीसरी मंजिल, टावर-जी, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली-110029' पते पर डाक कर दें। इसी के साथ भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 5:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story