बिग बॉस 19 पलट गई घर की सत्ता, तान्या मित्तल बनीं महारानी

बिग बॉस 19  पलट गई घर की सत्ता, तान्या मित्तल बनीं महारानी
बिग बॉस 19 में पहले दिन से ही हंगामा देखने को मिल रहा है। साथ ही, शो में एक के बाद एक ट्विस्ट फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।

नई दिल्ली 23 सितंबर, (आईएएनएस)। बिग बॉस 19 में पहले दिन से ही हंगामा देखने को मिल रहा है। साथ ही, शो में एक के बाद एक ट्विस्ट फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।

शो में हाल ही में नेहल चुदासमा को घर से बाहर का रास्ता दिखाया था, लेकिन फिर उनको सीक्रेट हाउस में भेज दिया गया, जहां से वे सब कंटेस्टेंट पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन अब लगता है कि घर की सत्ता ही पलट गई है क्योंकि घर की महारानी तान्या मित्तल बन गई हैं।

कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो जारी किया है जिसमें सभी लोग मिलकर तान्या मित्तल की टांग खींच रहे हैं। प्रोमो में शहबाज आवाज लगाते हैं- महारानी के लिए परात में खाना आ रहा है..तभी गौरव खन्ना कहते हैं, "तान्या का अलग ही शो चल रहा है...।"

तान्या आगे कहती हैं- खाने की प्लेट शहबाज लेकर आया है..खाने खिलाने खुद अमाल आ रहा है और पानी पिलाएंगे ये...। एक्ट्रेस का इशारा जीशान की तरफ होता है।

प्रोमो में आगे अमाल मलिक आते हैं और तान्या से पूछते हैं कि खाना क्यों नहीं खा रही हो तुम, जिसके बाद वे खुद अपने हाथों से तान्या को खाना खिलाते हैं। अमाल तान्या को अपने हाथों से इतना खिला देते हैं कि वे खुद को हाथी कहने पर मजबूर हो जाती हैं। कुल मिलाकर शो का नया प्रोमो काफी मजेदार है और ये मसाला आपको आज रात के एपिसोड में देखने को मिलने वाला है।

नए प्रोमो को देखकर फैंस ने तान्या और अमाल की जोड़ी बना दी है। एक यूजर ने लिखा, "कमाल की हैं तान्या…फुल ऑफ फन, देखकर मजा आ जाता है।"

एक दूसरे यूजर ने लिखा- अमाल और तान्या की जोड़ी कमाल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- तान्या तो पहले दिन से ही महारानी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2025 6:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story