पश्चिम बंगाल के लोगों ने कर दी घोषणा, 'प्रदेश में नई सरकार बनाने का इरादा पक्का'
बेलूरमठ, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेलूरमठ में रोड शो किया। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए रास्ते के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। खास बात यह रही कि पीएम मोदी को देखने के लिए युवाओं की भी बड़ी तादाद में भीड़ उमड़ी।
पीएम मोदी के रोड शो को देखने के लिए घंटे भर से इंतजार कर रहीं कुछ महिलाओं ने आईएएनएस के साथ बातचीत की।
एक महिला ने कहा कि आधे घंटे से इंतजार कर रहे थे। पीएम मोदी को देखकर बहुत अच्छा लगा।
एक अन्य महिला ने बताया कि हम तीन घंटे से इंतजार कर रहे थे। बहुत देर बाद उन्हें देखा। वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उन्हें देखने के लिए परेशानी झेलनी पड़े तो हमें कोई दिक्कत नहीं है।
एक शख्स ने कहा कि बंगाल की जनता ने प्रदेश में नई सरकार बनाने का इरादा कर लिया है। बंगाल में बदलाव जरूर आएगा। सभी वर्गों के लिए भाजपा की सरकार काम करेगी।
एक अन्य महिला ने कहा कि पीएम मोदी को देखने के लिए एक घंटे से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उन्हें देखा तो मन को संतोष हुआ। उन्होंने कहा कि हम लोग यहां भरोसा दिलाने के लिए मौजूद थे कि बंगाल में परिवर्तन होना चाहिए। यहां भाजपा की सरकार बननी चाहिए क्योंकि मोदी हैं तो विकास मुमकिन है।
बताते चलें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक करीब 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अपने आप में रिकॉर्ड है।
इससे पहले एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव लेकर संसद में आई थी, लेकिन टीएमसी ने इसके खिलाफ वोटिंग की। टीएमसी ने बंगाल की महिलाओं का हक छीन लिया। बंगाल मां दुर्गा को पूजने वालों की धरती है, टीएमसी ने यहां महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। अब जनता वोट के जरिए हिसाब पूरा करेगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 April 2026 9:27 PM IST












