'द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी' को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला
चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला। बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री ने वैश्विक दृष्टि से मुद्रा के विकास के इतिहास पर प्रकाश डाला।

बीजिंग, 6 जुलाई (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला। बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री ने वैश्विक दृष्टि से मुद्रा के विकास के इतिहास पर प्रकाश डाला।

इस डॉक्यूमेंट्री ने कई हजार वर्षों तक मुद्रा के इतिहास को कवर किया। शूटिंग टीम ने चीन, फ्रांस, यूनान, अमेरिका, बोलिविया आदि देशों के पुरातत्व स्थलों में जाकर तीस से अधिक विश्वविख्यात अनुसंधानकर्ताओं के साथ साक्षात्कार किया।

इस डॉक्यूमेंट्री ने पुरातत्व की खोज, अध्ययन और ऐतिहासिक स्थलों पर आधारित होकर मुद्रा द्वारा सभ्यता बनने, आदान-प्रदान बढ़ने और विश्व की रूपरेखा बदलने की कहानी सुनाई।

चीन और फ्रांस के सहयोग से बनाई गई इस डॉक्यूमेंट्री ने चीनी, फ्रांसीसी, अंग्रेजी आदि कई संस्करण प्रस्तुत किए हैं, जो कई देशों व क्षेत्रों में जारी किए गए हैं।

जर्मनी और फ्रांस द्वारा स्थापित सार्वजनिक टीवी स्टेशन आर्टे ने इसे ब्रॉडकास्ट किया है, जिसने 14 लाख से अधिक दर्शक आकर्षित किए हैं। यूट्यूब पर उसकी ब्रॉडकास्टिंग संख्या 40 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 July 2026 6:59 PM IST

Tags

Next Story