वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना
बीजिंग, 6 जुलाई (आईएएनएस)। चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई।
जानकारी के अनुसार, इस पहली खेप का कुल वजन 80 टन से अधिक है। इसमें मुख्य रूप से 20 जनरेटर, 8 जल शोधन वाहन, 200 कीटाणुनाशक मशीनें, 200 सौर प्रकाश उपकरण, 1,700 से अधिक टेंट और 6,700 से अधिक कंबल शामिल हैं। इस सामग्री को एक चार्टर्ड नागरिक विमान के जरिए वेनेजुएला की राजधानी काराकास भेजा गया है। बाकी राहत सामग्री को चरणबद्ध तरीके से भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि 24 जून को वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से भारी जानमाल का नुकसान हुआ था। इस आपदा के बाद चीन सरकार ने तुरंत वेनेजुएला को भूकंप राहत के लिए नकद आपातकालीन मानवीय सहायता भी प्रदान की।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि हाल ही में देश में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के कारण 3,342 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16,740 लोग घायल हुए हैं।
वेनेजुएला के ताजा आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 6,462 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 17,345 लोग बेघर हो गए हैं। 24 जून को आए भीषण भूकंप के बाद से अब तक कुल 995 झटके दर्ज किए जा चुके हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 July 2026 6:59 PM IST












