Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 14 Oct 2025 6:43 PM IST
मंगोलिया राजनयिक संबंधों की स्थापना के स्थापना के 70 वर्ष पूरे
मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना की भारत यात्रा पर सचिव (पूर्व) पी कुमारन ने कहा, "मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना 13 से 16 अक्टूबर 2025 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। मंगोलिया के राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है और यह एक विशेष रूप से सार्थक अवसर पर हो रही है क्योंकि भारत और मंगोलिया इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
- 14 Oct 2025 6:27 PM IST
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता
सचिव (पूर्व) पी कुमारन ने कहा, "दोनों नेताओं (प्रधानमंत्री मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना) ने हमारे राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त रूप से स्मारक डाक टिकट जारी किए। मंगोलिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता और 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में भारत की उम्मीदवारी के लिए अपना समर्थन दोहराया। मंगोलिया ने अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस के फ्रेमवर्क समझौते पर भी हस्ताक्षर किए, जो संरक्षण के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत ने यह भी घोषणा की कि मंगोलियाई नागरिकों को सभी ई-वीजा निःशुल्क जारी किए जाएंगे।
- 14 Oct 2025 5:47 PM IST
नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार बनेगी: अनंत सिंह
बिहार में अपने नामांकन पर मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह ने कहा, "हम 1 लाख के अंतर से जीतेंगे। विरोधी का जमानत जब्त हो जाएगा, हम शुरू से उनके(नीतीश कुमार) साथ हैं। नीतीश कुमार और भाजपा की सरकार बनेगी।
- 14 Oct 2025 5:31 PM IST
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे: रावत
कांग्रेस नेता हरिश रावत ने बिहार चुनाव गठबंधन सीट वितरण पर कहा, "आज शाम तक हमारी सभी सीटों पर फैसला हो जाएगा। व्यापक सहमति बन गई है और सीट बंटवारे में कोई समस्या नहीं है। अगर कोई समस्या है, तो वह सत्ताधारी पार्टी में है राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।
- 14 Oct 2025 2:59 PM IST
बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की लिस्ट, सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट
बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहली सूची जारी की है, सम्राट चौधरी को तारापुर और राम कृपाल यादव को दानापुर से टिकट मिला है, पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार भी घोषित किए हैं।
- 14 Oct 2025 2:56 PM IST
बैड टच, कपड़े तक फाड़े... दिल्ली में यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर छात्रा से गैंगरेप की कोशिश
दिल्ली की एक यूनिवर्सिटी के कैंपस में बीटेक की फर्स्ट ईयर छात्रा के साथ गैंगरेप की कोशिश और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है, इस घटना ने कैंपस के अंदर सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
- 14 Oct 2025 2:51 PM IST
दूसरी शादी के लिए महिला दिखाने ले गया जंगल, फिर कर दी हत्या और जला दिया शव
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक युवक को दूसरी शादी के लिए महिला दिखाने के बहाने आरोपी जंगल में ले गया और मर्डर कर दिया वहीं, सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने मृतक पर पेट्रोल डालकर जला दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,
- 14 Oct 2025 2:42 PM IST
MP में हेलिकॉप्टर से हांका लगाकर पकड़े जाएंगे काले हिरण और नीलगाय, साउथ अफ्रीका से बुलाई टीम
मध्य प्रदेश के मालवा इलाके के किसानों के लिए समस्या बन चुके काला हिरण और नीलगाय को पकड़ने के लिए एक बड़ा और अनूठा अभियान शुरू होने वाला है, दक्षिण अफ्रीका से विशेषज्ञों की 15 सदस्यीय टीम 15 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेगी और शाजापुर जिले के कालापीपल से अभियान की शुरुआत करेगी।
- 14 Oct 2025 2:37 PM IST
दरियादिल थाना इंचार्ज... एक्सीडेंट में साइकिल टूटने की शिकायत लेकर पहुंची 12वीं की छात्रा, टीआई ने दिया नया सहारा
MP के छिंदवाड़ा में पुलिस की एक अलग और संवेदनशील छवि देखने को मिली, यहां कोतवाली थाना प्रभारी ने गरीब परिवार की एक छात्रा को नई साइकिल दिलाकर उसकी पढ़ाई जारी रखने में मदद की।
- 14 Oct 2025 2:33 PM IST
सिवनी हवाला लूट: CM मोहन यादव की सख्ती के बाद SDOP पूजा पांडेय समेत 5 गिरफ्तार; 11 पुलिसकर्मियों पर डकैती-अपहरण की FIR
मध्य प्रदेश के सिवनी में ₹2.96 करोड़ की हवाला रकम लूटने के हाई-प्रोफाइल मामले में आखिरकार 5 दिन बाद बड़ी कार्रवाई हुई है, मुख्यमंत्री मोहन यादव के कड़े रुख के बाद SDOP पूजा पांडेय समेत 11 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
Created On :   14 Oct 2025 8:00 AM IST












