यूपीएसएसएससी ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 16 जून से होगी शुरू

यूपीएसएसएससी ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 16 जून से होगी शुरू
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने प्लाटून कमाण्डर/ब्लाक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत होमगार्डस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नियंत्रणाधीन प्लाटून कमांडर के 52 और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 243 पदों पर चयन हेतु देश के पात्र नागरिकों से कुल 295 पदों पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

लखनऊ, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने प्लाटून कमाण्डर/ब्लाक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत होमगार्डस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नियंत्रणाधीन प्लाटून कमांडर के 52 और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 243 पदों पर चयन हेतु देश के पात्र नागरिकों से कुल 295 पदों पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 243 पदों में अनारक्षित के 98, अनुसूचित जाति के 48, अनुसूचित जनजाति के 2, अन्य पिछड़ा वर्ग के 71 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के 24 पद शामिल हैं। वहीं, प्लाटून कमांडर के 52 पोस्ट में अनारक्षित के 23, अनुसूचित जाति के 11, अनुसूचित जनजाति के 1, अन्य पिछड़ा वर्ग के 12 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के 5 पद शामिल हैं।

यूपीएसएसएससी की ओर से जारी 295 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन रिक्तियों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आयोग की ऑफिशियल पोर्टल पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। वहीं, जिन आवेदकों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए पत्र में सुधार करने का विंडो 13 जुलाई तक सक्रिय रहेगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 25 रुपए तय किया गया है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी-2025) में प्राप्त मानकीकृत स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मानदंड व शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी ब्लॉक ऑर्गनाइजर पद के लिए 29,200 से 92,300 रुपए और प्लाटून कमांडर पद के लिए 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की ओर से संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Jun 2026 9:53 PM IST

Tags

Next Story