उत्तराखंड ‎त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, चंबा बाजार में 10 खाद्य नमूने लिए

उत्तराखंड ‎त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, चंबा बाजार में 10 खाद्य नमूने लिए
‎मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में त्यौहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों, विशेषकर मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट की रोकथाम तथा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है।

‎टिहरी गढ़वाल, 25 अगस्त (आईएएनएस)। ‎मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में त्यौहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों, विशेषकर मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट की रोकथाम तथा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने तथा मिलावटखोरी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

‎‎जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला पूर्ति विभाग, पुलिस विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने चंबा बाजार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, डेयरी एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। टीम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता, रखरखाव एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच करते हुए 10 खाद्य नमूने संग्रहित किए। इनमें मिठाई के 4, अनाज उत्पाद के 3, दही का 1 तथा अन्य खाद्य पदार्थों के 2 नमूने शामिल हैं। सभी नमूने जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

‎‎सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच में नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

‎‎खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में मूल्य सूची चस्पा करने तथा स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, उपभोक्ताओं से भी मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता, स्वच्छता और पैकेजिंग की जानकारी पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है।

‎‎इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, टिहरी द्वारा दो होटलों में कालातीत खाद्य सामग्री पाए जाने के संबंध में न्याय निर्णयन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में वाद दायर किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Aug 2026 5:52 PM IST

Tags

Next Story