युवाओं के लिए बड़ा अवसर, डीआरडीओ आईएनएमएएस में 38 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू

युवाओं के लिए बड़ा अवसर, डीआरडीओ आईएनएमएएस में 38 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू
देश के प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़ने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशाला, परमाणु चिकित्सा और संबद्ध विज्ञान संस्थान (आईएनएमएएस), दिल्ली, ने अप्रेंटिस के विभिन्न 38 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़ने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशाला, परमाणु चिकित्सा और संबद्ध विज्ञान संस्थान (आईएनएमएएस), दिल्ली, ने अप्रेंटिस के विभिन्न 38 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (आईएनएमएएस) की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया, बुधवार, 1 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।

ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

डीआरडीओ आईएनएमएएस ने अप्रेंसिट के जिन 38 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें डिप्लोमा अप्रेंटिस के 9, आईटीआई अप्रेंटिस के 4 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 25 पद शामिल हैं। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार आईटीआई/डिप्लोमा/बीएससी/बीफार्मा/बीएलआईएससी या इससे समकक्ष विषय में डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 9,600 से 12,300 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बोट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद खुद को रजिस्टर कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

वहीं, कैंडिडेट्स भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story