उपचुनाव 2026: असम की नागांव लोकसभा सीट पर बीजेपी- कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर साधा निशाना

असम की नागांव लोकसभा सीट पर बीजेपी- कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर साधा निशाना
2024 के लोकसभा चुनाव में नागांव सीट से बोरदोलोई , बीजेपी के सुरेश बोरा को हराकर कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम की नागांव लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज बुधवार 16 सितंबर को बीजेपी उम्मीदवार देबाशीष शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। बीजेपी प्रत्याशी के साथ असम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिलीप सैकिया भी मौजूद रहे। इस दौरान सैकिया ने देबाशीष शर्मा के नामांकन और नागांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, लोग विकास के लिए वोट करने को तैयार हैं, बीजेपी-NDA के लिए वोट देने के लिए तैयार हैं। लोग देबाशीष शर्मा को वोट देने के लिए इंतजार कर रहे हैं, उन्होंने उपचुनाव में बीजेपी के जीतने का दावा करते हुए कहा बीजेपी निश्चित तौर से ये चुनाव जीतेगी। 6 अक्टूबर को ऐतिहासिक जीत होगी तथा नागांव चुनाव बीजेपी-NDA जीतेगी।

दूसरी तरफ नागांव लोकसभा उपचुनाव पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मीडिया के सामने कहा आज चुनाव में कांग्रेस के साथ विभिन्न विरोधी दल आए हैं। आज इस एकता से लोगों को जोश मिला है। मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए गोगोई ने कहा वर्तमान भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है। यहां आदिवासी और जनजातीय लोगों की जमान हड़पी जा रही है। आज जो सरकार के खिलाफ प्रश्न उठाते हैं, ये लोग उस पर NSA जैसे कानून लगा देते हैं। आपको बता दें कांग्रेस ने असम की नागांव लोकसभा उप चुनाव के लिए पूर्व विधायक शिवमोनी बोरा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के चलते नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है, 2024 के लोकसभा चुनाव में नागांव सीट से बीजेपी के सुरेश बोरा को हराकर बोरदोलोई कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था, और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद ये सीट रिक्त हुई, जिस पर अब उपचुनाव हो रहा है।

Created On :   16 Sept 2026 4:47 PM IST

Tags

Next Story