Assembly by-election 2026: देश की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुआ उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को होगी वोटिंग, 9 को आएगा रिजल्ट

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। देश के राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट चुनाव आयोग ने उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। असम, पं. बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की विधानसभा और लोकसभा सीट पर होने वाले इस चुनाव के लिए 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं, 9 अक्टूबर को परिणाम घोषित होंगे।
इन सीटों पर होगा उपचुनाव
असम के जिस नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हुआ है वह सांसद प्रद्दुत बोरदोलाई के इस्तीफे बाद खाली हुई है। बोरदोलोई असम विधानसभा चुनाव से पहले सांसदी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। वह पहले कांग्रेस में थे।
बात करें 5 विधानसभा सीटों की तो इनमें पं. बंगाल की दो सीटें रेजीनगर और नंदीग्राम शामिल हैं। रेजीनगर से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमांयु कबीर ने जीत हासिल की थी। वह दो सीटों पर चुनाव लड़े थे, उन्हें नौडा विधानसभा पर भी जीत मिली थी। कबीर ने बाद में रेजीनगर से इस्तीफा दे दिया था। अब वहां उपचुनाव होने जा रहा है।
दूसरी सीट नंदीग्राम है जो कि सीएम सुवेंदु अधिकारी का गढ़ मानी जाती है। सुवेंदु बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में दो सीट नंदीग्राम और भवानीपुर से लड़े थे और जीत दर्ज की थी। भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को मात दी थी। इसके बाद सुवेंदु ने नंदीग्राम से इस्तीफा दे दिया था। अब वहां उपचुनाव होगा। बाकी अन्य तीन विधानसभा सीटों की बात करें तो इनमें एक पुडुचेरी की थट्टानचावडी और तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम हैं।
Created On :   7 Sept 2026 8:17 PM IST











