Delhi Satya Niketan Incident: एक और घटना, हादसों के बाद ही क्यों जागती है सरकार? मनोज झा ने सीएम रेखा गुप्ता पर साधा निशाना

एक और घटना, हादसों के बाद ही क्यों जागती है सरकार? मनोज झा ने सीएम रेखा गुप्ता पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना को लेकर राज्य सरकार एक्शन में है वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष जमकर सियासत कर रहा है। इसी बीच राज्यसभा सांसद और RJD नेता मनोज कुमार झा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा इसके पहले भी कई हादसे हो चुके हैं ऐसा लगता है हम हादसों का इंतजार करने वाले देश बन गए हैं।

सांसद मनोज झा ने कहा, हम हादसों के इंतजार में प्रतिक्षारत देश बन चुके हैं। पहले नहीं हुआ था क्या? क्या हासिल हुआ? मुझे पता था कि एक छोटे स्तर के अधिकारी को नाप कर बड़े लोग सुरक्षित रहेंगे। छात्रों की संख्या में इनती बढ़ोतरी हुई, हॉस्टल कहां हैं? सार्वजनिक शिक्षा की इतिश्री कर दी है, उसकी कब्र बना दी है। वहां किसी की नजर नहीं है।

दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की घटना पर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, यह एक दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री भी इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रहे हैं, और कार्रवाई शुरू हो चुकी है। वे इस बात पर भी गंभीरता से विचार कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जाए।

बिहार में बाढ़ के बारे में उन्होंने कहा, सरकार बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सतर्कता से काम कर रही है। हमने बाढ़ के लिए पहले से तैयारी कर ली थी। कम से कम नुकसान हो, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। कृषि विभाग फसल के नुकसान का आकलन करेगा। लोगों को बाढ़ से राहत मिलने के बाद, फसलों का सर्वे किया जाएगा, और सरकार निश्चित रूप से उनके नुकसान की भरपाई के लिए पूरी उदारता से काम करेगी।

Created On :   7 Sept 2026 7:57 PM IST

Tags

Next Story