UP Election 2027: बीजेपी की बढ़ सकती है टेंशन! करणी सेना ने 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

यह भी पढ़े -उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी की मुस्लिम वोटर्स से खास अपील, नंदीग्राम में बड़ी जीत का भी किया दावा
50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि करणी सेना उत्तर प्रदेश की करीब 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उनका कहना है कि वह खुद चुनाव में नहीं उतरेंगे, बल्कि पार्टी के युवा कार्यकर्ता मैदान में आएंगे। अम्मू ने कहा कि वह ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठाएंगे, जिन्हें सत्ता का घमंड है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी अभी किसी दूसरे दल को समर्थन देने पर फैसला नहीं कर रही है। इस मामले पर आगे विचार किया जाएगा।
जाति की जगह आर्थिक आधार की बात
अम्मू ने कहा कि राजनीतिक दलों को जनता को जाति और धर्म के नाम पर बांटने से बचना चाहिए। उनके मुताबिक समाज में मुख्य अंतर अमीर और गरीब के बीच है। उन्होंने जातिगत जनगणना के बजाय आर्थिक स्थिति के आधार पर आंकड़े जुटाने की बात कही है। अम्मू ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा सरकारों से परेशान हैं और अब बदलाव की जरूरत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि करणी सेना चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक दिशा पर फैसला करेगी।
Created On :  

