विधानसभा चुनाव 2026: आज तमिलनाडु दौरे पर अमित शाह ,जनसभा को करेंगे संबोधित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी के दिग्गज नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु के दौरे पर है, आपको बता दें कुछ महीनों बाद तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने है, चुनाव से पहले शाह का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। रविवार को दौरे के दौरान शाह पार्टी नेताओं से मिलकर चुनावी एजेंडा तय कर सकते है, साथ ही नेताओं के बीच में चल रही नाराजगी को दूर करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार शाह एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
तमिलनाडु बीजेपी नेता नैनार नागेंद्रन के नेतृत्व में यह मीटिंग शाम 5 बजे पुदुकोट्टई के तिरुकोकर्णम में बालन नगर के पास पल्लाथिवयाल में होनी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के जरिए शाह कार्यकर्ताओंमें उत्साह और जोश भरेंगे साथ ही संगठन स्तर पर मजबूत करने पर बल देंगे। सभा मंच पर कई वरिष्ठ राज्य और जिला-स्तरीय नेताओं के मौजूदगी होने की उम्मीद है।
हाई-प्रोफाइल रैली व जनसभा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। इलाके में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। सभा स्थल के आसपास यातायात पूर्ण रूप से बंद रखा गया है। पुलिस ने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की है। कार्यक्रम स्थल पर मल्टी लेयर वाली सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी आने-जाने वालों की तलाशी की जा रही है, इसके लिए कई चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जगह जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने जनता से सुरक्षा इंतजामों में सहयोग करने और कार्यक्रम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की है।
Created On :   4 Jan 2026 12:17 PM IST














