गुजरात: गांधीनगर में बड़ी संख्या में मिले टाइफाइट के मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

गांधीनगर में बड़ी संख्या में मिले टाइफाइट के मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
गुजरात की राजधानी गांधीनगर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां पर अचानक बड़ी संख्या में टाइफाइड के मामलों की वजह से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां पर अचानक बड़ी संख्या में टाइफाइड के मामलों की वजह से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पिछले तीन दिनों में 100 से ज्यादा डाइफाइट के मरीज गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली है, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल है। इस मामले में सरकार और स्वास्थ्य प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करने के कदम उठाए हैं।

अमित शाह ने स्थिति की समीक्षा

राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने शनिवार को सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हालातों की समीक्षा भी की। उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है कि 104 संदिग्ध टाइफाइड के मरीज एडमिड है। सभी का उपचार जारी है। वहीं, इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिले के कलेक्टर से कई बार फोन पर चर्चा की और स्थिति के बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद शाम को दोबारा समीक्षा करने की बात कही है।

मौके पर टीम करेगी निगरानी

डिप्टी सीएम ने इस मामले में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मरीजों के उपचार के लिए 22 डॉक्टरों की विशेष टीम बनाई गई है। इसके अलावा, उपचार के लिए भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के भी इंतजाम किए गए हैं। इस मामले में सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित की गई है, जिसमें डिप्टी कलेक्टर को शामिल किया गया है। यह टीम मौके पर निगरानी करने का काम करेगी, ताकि किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की जा सके।

अस्पताल प्रशासन ने दी ये जानकारी

सिविल अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मीता पारिख ने सूचना दी है कि सेक्टर-24, 25, 26, 28 और आदिवाड़ा इलाके के मरीज ज्यादा मिले हैं। इसके बाद इन इलाकों के पानी के नमूने लिए गए थे, पानी की जांच करने पर यह सुरक्षित नहीं पाया गया। यह आशंका जाहिर की जा रही है कि दूषित पानी पीने की वजह से टाइफाइड फैला है। फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई गई हैं।

Created On :   3 Jan 2026 8:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story