मौसम अपडेट: दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
जनवरी की शुरुआत से ही ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। हर तरफ शीतलहर देखने को मिल रही है। साथ ही कई जगहों पर घने कोहरे से भी हाल बेहाल हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल की शुरुआत हो चुकी है और न्यू ईयर से ही कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। जनवरी के पहले दिन से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह के समय ठिठुरन बढ़ने लगती है और घना कोहरा भी देखने को मिलता है। कई राज्यों में रात और सुबह के वक्त घने से भी बहुत ही ज्यादा घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कुछ इलाकों में कोल्ड डे और शीतलहर भी लोगों को परेशान कर रही है।

दिल्ली में कैसा है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर आने वाले दिनों में मौसम साफ रह सकता है। लेकिन सुबह के वक्त घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। साथ ही कम विजिबिलिटी के चलते यातायात भी प्रभावित हो सकता है। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट देखी जा सकती है, साथ ही सुबह और रात के वक्त ठंड का असर भी देखने को मिल रहा है।

किन जगहों पर कोहरे का कहर?

आने वाले तीन-चार दिनों तक रात और सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। जिसमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा शामिल हैं। साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी शीतलहर का दौर देखने को मिल रहा है। जिसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा और भी कई जगहें शामिल हैं।

शीत दिवस और शीतलहर से हाल बेहाल

बिहार में आने वाले एक दो दिनों में कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही शीत दिवस भी घोषित किया गया है। साथ ही लोगों को चेताया गया है कि सभी ख्याल रखें। साथ ही कम विजिबिलिटी की वजह से ध्यान से चलने को कहा गया है।

Created On :   3 Jan 2026 2:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story