Gujarat Water Contamination: इंदौर ही नहीं गांधीनगर में भी दूषित पानी का मामला, टाइफाइड मरीजों की बढ़ी संख्या, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से मौत और बीमार होने का मामला खत्म नहीं हुआ जो गुजरात में भी कुछ इसी प्रकार की स्थिति नजर आ रही है। राजधानी गांधीनगर में गंदा पानी पीने से टाइफाइड के मरीजों की संख्या में बढ़त दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि टाइफाइड से जूझ रहे बच्चों सहित कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, वहीं, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को गांधीनगर सिविल हॉस्पिटल पहुंच कर हालात का जायजा लिया। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिलाधिकारी से फोन पर करीब 3 बार बातचीत की।
104 लोग अस्पताल में भर्ती
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने जानकारी दी कि इस वक्त कई संदिग्ध केस सामने आए हैं। 104 मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। प्रशासन उपचार और निगरानी व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहा है। मरीजों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश की जा रही है।
दंगा पानी पीने से हुए बीमार
सिविल हॉस्पिटल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीता पारिख ने बेहद अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेक्टर 24, 25, 26 और 28 सहित आदिवाड़ा इलाकों से बच्चों और कई लोगों को अस्पताल में एड्मिट किया गया है। हालांकि सबकी हालत स्थिर है। पारिख ने कहा कि इन इलाकों से पानी के सैंपल की जांच की गई है। रिपोर्ट में पता चला कि यहां का पानी पीने लायक नहीं है।
यह भी पढ़े -दिल्ली के वसंत कुंज थाने के बाहर धरने पर बैठी उन्नाव रेप पीड़िता, कुलदीप सेंगर के समर्थकों पर मानसिक प्रताड़ना के लगाए आरोप
इंदौर में करीब 10 की मौत
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से करीब 10 से 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 150 से भी अधिक लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मृतकों की संख्या 4 बताई जा रही है। इस मामले में एमपी हाई कोर्ट ने नगर निगम को प्रभावित इलाकों में साफ पानी उपलब्ध करवाने के लिए टैंकर तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
Created On :   4 Jan 2026 10:39 AM IST













