उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मंत्री सुबोध उनियाल ने सरकार और SIT जांच को सराहा, कहा विरोधियों की अपील को HC के बाद SC ने भी नकारा

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड पर उत्तराखंड मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा सरकार अपना पूरा पक्ष रख चुकी है इसमें सरकार तत्काल SIT गठन किया है उसके बाद पूरी-पूरी जांच की गई है और ट्रायल कोर्ट में भी आजीवन कारावास दिया गया। SIT की जांच सही है। इसके विरोध कुछ लोग जब उच्चतम न्यायालय गए तो उच्चतम न्यायालय ने हाई कोर्ट के आदेश को सही ठहराते हुए उनके अपील रिजेक्ट कर दिया। अगर कोई विश्वसनीय सबूत लेकर आता है तब हम जांच के लिए तैयार है।
यह भी पढ़े -उत्तराखंड में वीआईपी का नाम उछालने वाली उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार में कई मामले दर्ज, जांच के लिए पुलिस ने गठित की SIT
यह भी पढ़े -अंकिता भंडारी हत्याकांड केस में कांग्रेस ने विशाल कैंडल मार्च निकालकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की
आपको बता दें चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में सोशल मीडिया से कथित बीजेपी वीवीआईपी का नाम उर्मिला सनावर ने कई वीडियो और कथित ऑडियो क्लिप साझा कर उछाला, इसके बाद सियासी भूचाल आ गया। उर्मिला अपने आपको ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर की दूसरी पत्नी बताती हैं। सनावर के खिलाफ हरिद्वार में कई मामले दर्ज हुए। सनावर के खिलाफ एसआईटी जांच कर रही है। कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच पर गंभीर आरोप लगाए है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस केस की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यूके गणेश गोड़ियाल के नेतृत्व में देहरादून में विशाल कैंडल मार्च भी निकाले गए।
Created On :  

