उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड केस में कांग्रेस ने विशाल कैंडल मार्च निकालकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की

अंकिता भंडारी हत्याकांड केस में कांग्रेस ने विशाल कैंडल मार्च निकालकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की
SIT जांच की सुनवाई निचली अदालत में हुई ,दोषियों को उम्रकैद की सज़ा दी गई, सीबीआई जांच की जरूरत नहीं-ADGP

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड में घटित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा इस हत्याकांड में BJP के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम सामने आया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस केस की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यूके गणेश गोड़ियाल के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से घंटाघर तक देहरादून में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया।

ADGP लॉ एंड ऑर्डर, डॉ. वी. मुरुगेसन ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा जब सरकार को घटना की जानकारी मिली, तो सरकार ने तुरंत एक महिला IPS अधिकारी के नेतृत्व में SIT की एक जांच टीम गठित की, जांच के दौरान सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने SIT जांच को मंज़ूरी दी और कहा कि CBI जांच की ज़रूरत नहीं है। SIT जांच की सुनवाई निचली अदालत में हुई और उम्रकैद की सज़ा दी गई। मामला अभी भी हाई कोर्ट में पेंडिंग है। सोशल मीडिया पर चल रहे ऑडियो क्लिप के सिलसिले में दो FIR दर्ज की गई हैं। यह बहुत गंभीर मामला है, और पूरी जांच चल रही है। राज्य सरकार का साफ़ मकसद है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी जांच हो, और कोई भी तथ्य या सबूत नज़रअंदाज़ न हो।

आपको बता दें, 18 सितंबर, 2022 को वनंत्रा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या कर ,उसके शव को चील नहर में फेंक दिया गया था। वारदात के करीब एक सप्ताह बाद उसका शव चील नहर से बरामद हुआ था। इस बहुचर्चित मर्डर केस में उत्तराखंड की कोटद्वार कोर्ट ने हत्या के सभी आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। पुलकित आर्य ,बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है।

Created On :  

Tags

Next Story