Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता मर्डर केस में नया वीडियो आया सामने, महिला ने VIP शख्स का किया जिक्र, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

अंकिता मर्डर केस में नया वीडियो आया सामने, महिला ने VIP शख्स का किया जिक्र, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
महिला ने वीडियो में दावा किया है कि जिस रात अंकिता भंडारी की हत्या की गई थी, उस राज गट्टू नाम का एक व्यक्ति आने वाला था। उन्होंने इशारों-इशारों में उस व्यक्ति को वीआईपी से जोड़ने की बात कही है।

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड के अंकिता भंडारी मर्डर केस दोबारा से सुर्खियों में आ गया है। इस बार यह मामला कथित वीआईपी एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला खुद को पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश की पत्नी बता रही है, उसका नाम उसने सनोवर बताया है। उसने वीडियो में दावा किया है कि जिस रात अंकिता भंडारी की हत्या की गई थी, उस राज गट्टू नाम का एक व्यक्ति आने वाला था। उन्होंने इशारों-इशारों में उस व्यक्ति को वीआईपी से जोड़ने की बात कही है। इसके बाद से यह मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।

कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना

इस वीडियो के बाहर आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि इस हत्याकांड में शुरू से ही बड़े लोगों के बचाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अब फिर से वीआईपी नाम सामने आई है। उनका आगे कहना है, "अगर सरकार सच में न्याय चाहती है, तो इस कथित वीआईपी की पहचान सार्वजनिक की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।"

दूसरी तरफ, राजधानी देहरादून में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला भी जलाया गया। उनका कहना है कि अंकिता को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। सरकार लगातार इस मामले की सच्चाई को छूपाने का कार्य कर रही है। वहीं, पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पाल ने भी सरकार पर तंज कसा है और कहा कि वीआईपी को बचाया जा रहा है, इस वजह से जांच प्रभावित हो रही है।

BJP ने कांग्रेस को आरोपों को किया खारिज

कांग्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बीजेपी ने खारिज कर दिया है और पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर ने उस वीडियो में महिला ने जो आरोप लगाए, उसे कहा कि वे सामने आए और इस वीडियो के कथित ऑडियो को एआई जनरेटेड बताया है। उनका कहना है कि यह सबकुछ राजनीति से प्रेरित है और बिना सबूतों के आधार पर पार्टी नेताओं की छवि खराब की जा रही है।

वहीं, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने बताया, "आरोप लगाने और आरोप के सिद्ध होने में बड़ा अंतर होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उन्हें इसके पुख्ता सबूत भी देने चाहिए। बीजेपी न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास करती है और यदि किसी भी स्तर पर ठोस सबूत सामने आते हैं, तो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।"

Created On :  

Tags

Next Story