BMC Election: बीएमसी चुनाव को लेकर शरद गुट ने दिया बड़ा बयान, अजित पवार की पार्टी को गठबंधन में शामिल पर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में बीएमसी के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेजी होती हुई नजर आ रही है। इस बीच महाराष्ट्र एनसीपी शरद गुट के नेता शशिकांत शिंदे ने आज मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि बीएमसी के चुनाव 15 जनवरी, 2026 को होने वाले हैं। इसके लिए शिवसेना (उद्धव गुट) और राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के साथ गठबंधन की चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र भुसावल में 'सांसद खेल महोत्सव' की शुरुआत, 10 तालुकों से करीब 6500 एथलीट्स लेंगे हिस्सा
अजित गुट की पार्टी को लेकर कही ये बात
राजधानी मुंबई में मीडिया से चर्चा करते हुए शशिकांत शिंदे ने बताया, "सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में प्रमुख सहयोगी बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए बीजेपी विरोधी सभी पार्टियों को साथ लाने पर चर्चा हो रही है।"
शशिकांत शिंदे से पूछा गया कि क्या उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ एनसीपी पुणे नगर निकाय चुनाव के लिए ईपकी पार्टी के साथ गठबंधन करने को तैयार है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "एनसीपी (SP) ने अपनी स्थानीय इकाइयों को मौजूदा राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है।"
यह भी पढ़े -क्या अजित पवार की पार्टी करना चाहती है कांग्रेस के साथ गठबंधन? कांग्रेस नेता ने किया हैरान करने वाला दावा
नए गठबंधन में कांग्रेस होगी शामिल?
इसके अलावा शिंदे से पूछा गया कि क्या कांग्रेस भी उस गठबंधन का हिस्सा बनेगी? जिसमें एनसीपी (शरद पवार) पुणे नगर निगम (PMC) चुनावों के लिए बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके जबाव में शिंदे ने कहा कि ग्रैंड ओल्ड पार्टी पहले से ही विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) में शामिल है।
एमवीए में राज ठाकरे नहीं
एमवीए गठबंधन में कांग्रेस, उद्धव गुट की शिवसेना और शरद गुट की एनसीपी शामिल है। बता दें कि इस गठबंधन का राज ठाकरे की पार्टी हिस्सा नहीं है, लेकिन शिवसेना उद्धव गुट और एनसीपी शरद गुट आगामी नगर निगम चुनावों के लिए बनाए जा रहे गठबंधन में शामिल होने की कोशिश की जा रही है।
दरअसल, राज्य में मुंबई, पुणे, ठाणे समेत 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी, 2026 में होने वाले है। इनके परिणाम अगले दिन यानी 16 जनवरी को जारी किए जाएंगे।
Created On :  

