पिथौरा सांस्कृतिक परिसर: पीएम मोदी ने बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, कहा पूरी मानवता के लिए है बुद्ध का ज्ञान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी 'द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स ऑफ द अवेकन्ड वन' का उद्घाटन किया। ,साथ ही एक सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा भगवान बुद्ध का ज्ञान, उनका दिखाया मार्ग पूरी मानवता के लिए है। ये समय में बंधा हुआ नहीं है। बीते कुछ महीनों में भगवान बुद्ध से जुड़े पावन अवशेष जिस भी देश में गए वहां आस्था और श्रद्धा का ज्वार उमड़ आया।
पीएम मोदी ने कहा, "यहां आने से पहले मैंने इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी को देखा। भगवान बुद्ध को पवित्र रेलिक्स को हमारे बीच पाकर हम सभी धन्य हैं। इनका भारत से बाहर जाना और लौट कर फिर भारत आना ये दोनों ही पड़ाव अपने आप में बहुत बड़ा सबक है। सबक ये है कि गुलामी सिर्फ आर्थिक और राजनीतिक नहीं होती। गुलामी हमारी विरासत को भी तबाह कर देती है। भगवान बुद्ध के पवित्र रेलिक्स के साथ भी यही हुआ। इन्हें भारत से छीना गया। लगभग 125 साल तक ये देश से बाहर ही रहे।
यह भी पढ़े -बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष 127 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्वदेश लौटे, पीएम मोदी ने कहा गर्व की बात
मोदी ने कहा, "मेरे लिए भी सौभाग्य है कि 2026 का मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम भगवान बुद्ध के चरणों से शुरू हो रहा है। मेरी कामना है कि भगवान बुद्ध के आशीर्वाद से 2026 दुनिया के लिए शांति, समृद्धि और सद्भाव का नया दौर लेकर आए।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा भगवान बुद्ध के यह पवित्र रत्न भगवान बुद्ध की उस जीवंत परंपरा से जुड़े हैं जो करूणा, विवेक, विवेकपूर्ण ज्ञान और संतुलन को भारतीय चेतना में सुस्थापित करती है। भगवान बुद्ध का दर्शन इस भारत की अनूठी आत्मा का दर्शन है।
Created On :   3 Jan 2026 4:32 PM IST












