Venezuela Airstrike: ट्रंप ने वेनेएजुला पर हमला करने से पहले क्यों नहीं ली अमेरिकी कांग्रेस से मंजूरी? सामने आई वजह

ट्रंप ने वेनेएजुला पर हमला करने से पहले क्यों नहीं ली अमेरिकी कांग्रेस से मंजूरी? सामने आई वजह
डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक से पहले अमेरिकी कांग्रेस से मंजूरी नहीं ली थी। इसके पीछे की वजह विदेश मामलों के एक्सपर्ट रोबिंदर सचदेव ने बताई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद सेना ने वेनेजुएला पर हवाई हमला किया। इसी के साथ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में भी लिया गया है। हालांकि, यह आरोप लगाया जा रहा है कि ट्रंप ने इस हमले से पहले अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी नहीं ली थी। इस बीच विदेश मामलों के एक्सपर्ट रोबिंदर सचदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने साफ कर दिया कि राष्ट्रपति ने ऐसा करना जरूरी क्यों नहीं समझा। सचदेव ने कहा कि ट्रंप ने इस हमले को सैन्य कार्रवाई का नाम नहीं दिया। इसके बजाय इसे कानून प्रवर्तन कार्रवाई बताया गया है जिसमें एक देश में खुस कर एक अपराधी को पकड़ा गया है।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को USA द्वारा पकड़े जाने पर, विदेश मामलों के एक्सपर्ट रोबिंदर सचदेव ने कहा कि वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला और मादुरो को पकड़ना और किडनैप करना अभूतपूर्व है और ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। अमेरिका ने जिस तरह का मिलिट्री ऑपरेशन किया है, वह एक शानदार सफलता है जिसे बिना किसी गलती के अंजाम दिया गया।

उन्होंने आगे बताया कि ट्रंप इसे वेनेजुएला पर मिलिट्री हमला नहीं बता रहे हैं, बल्कि इसे अमेरिका की कानून प्रवर्तन कार्रवाई बता रहे हैं, जिसमें एक देश में जाकर एक अपराधी को पकड़ा गया है। किसी देश पर हमला करने के लिए, अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होती है। इस मामले में, उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस से कोई मंजूरी नहीं ली है क्योंकि वह इसे कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा एक अपराधी ड्रग तस्कर को वापस लाने के कदम के तौर पर पेश कर रहे हैं। मादुरो पर न्यूयॉर्क में आरोप लगेंगे। उनकी पत्नी को भी किडनैप कर लिया गया है। उनकी पत्नी को किडनैप करने का कारण यह है कि वह वेनेजुएला की संसद की सदस्य भी हैं। वह एक समझदार महिला हैं और मादुरो के पीछे उनका ही दिमाग है।

Created On :  

Tags

Next Story