Exit Poll 2026: बंगाल में सरकार बनाने का सपना देख रही BJP को लग सकता है झटका! इस सीट पर एग्जिट पोल के आंकड़े ने चौंकाया

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। इसके बाद बुधवार शाम से जारी हुए कई एग्जिट पोल्स के आंकड़ों में BJP की सरकार बनने का दावा किया गया है। तो वहीं, TMC को तगड़ा झटका लगने के आसार नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बीच ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर सीट के एग्जिट पोल में बड़ा दावा किया गया है। इस सीट से बीजेपी को हार का स्वाद चखना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े -बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा-डर फैलाने की कोशिश, अभिषेक बनर्जी के दावे को किया खारिज
भवानीपुर सीट से बीजेपी के हारने की संभावना
दरअसल, एक तरफ जहां एग्जिट पोल के आंकड़ों में बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है। तो वहीं, दूसरी ओर POLIQ के एग्जिट पोल में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी के प्रतिद्वंदी बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के हारने की उम्मीद जताई जा रही है। मालूम हो कि, एग्जिट पोल के आंकड़े संभावनों पर आधारित रहते हैं। बंगाल में चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे। राज्य में सरकार बनाने के लिए 294 सीटों में से 184 सीटें चाहिए होती है।
POLIQ के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस की सरकार बन सकती है। POLIQ के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस को 200 से 220 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के 50- 82 सीटों में ही सिमट कर रह जाएगी। लेफ्ट दल को 0 से 3 सीटें, कांग्रेस को 1 से 2 सीट और अन्य को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान है।
यह भी पढ़े -श्रमवीर गौरव समारोह में सीएम योगी का सख्त संदेश, 'जो नहीं देगा काम का दाम तो सरकार करेगी इलाज'
ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है भवानीपुर
बता दें, भवानीपुर को ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है। इस निर्वाचन क्षेत्र में कोलकाता नगर निगम के 8 वार्ड आते हैं। इस क्षेत्र पर बीजेपी की निगाहें टिकी हुई है।
Created On :   1 May 2026 3:33 PM IST










