डोनेशन पर गरमाई सियासत: बीजेपी ने जन सुराज की फंडिंग पर उठाए सवाल, प्रशांत किशोर ने दिया दो टूक जवाब

- कंपनी चल रही है 19 करोड़ रुपए के घाटे में दिया 14 करोड़ रुपए का डोनेशन
- हैरान करने वाला जन सुराज का खर्च
- 10 करोड़ की कंपनी, 10 करोड़ का घाटा और दिया 10 करोड़ रुपए का चंदा
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक मामला गरमाया हुआ है। इस बीच एक नया केस सामने आया है। बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पर डोनेशन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब कंपनी खुद 19 करोड़ के घाटे में चल रही है, इसके बावजूद पर भी 14 करोड़ रुपए का डोनशन जन सुराज पार्टी को मिल है। इसका जवाब प्रशांत किशोर ने दिया है।
इन कंपनियों से जन सुराज को मिला चंदा
बीजेपी सांसद ने जन सुराज को मिलने वाली फंडिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर किस तरीके से रामसेतु इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पहले से घाटे में चल रही है, उसके बाद भी 14 करोड़ रुपए प्रशांत किशोर की पार्टी को डोनेशन दिया गया है। इसके साथ ही संजय जायसवाल ने एक दूसरी कंपनी का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को बताना चाहिए कि स्क्वायर स्पेश कंपनी है। इसकी कुल हैसियत 10 करोड़ रुपए की है और उसका नुकसान भी 10 करोड़ रुए का है। वो कंपनी जन सुराज को 10 करोड़ रुपए का चंदा देती है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद यादव की जमीन दान लेने वाली क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर घोटाले के मामले में उनसे भी ज्यादा निकले। इस डोनेशन को लेकर जैसे ही बीजेपी ने जन सुराज से सवाल किया तो इस पर प्रशांत किशोर ने पलटवार किया।
उन्होंने स्वीकार है कि YSRCP सांसद अयोध्या रामी रेड्डी की एक कंपनी से डोनेशन मिला है। उन्होंने आगे कहा कि रेड्डी संसद में सबसे धनी धनी सांसद है। लोकसभा के रिकॉर्ड के हवाले से उन्होंने बताया कि उनकी संपत्ति 750 करोड़ रुपए है। उनका कहना है कि मेरी वही लोग मदद करते, जिनकी मैंने पहले मदद की है। उन्होंने मुझे अपनी एक कंपनी से जन सुराज को डोनेशन दिया है। हम जब उनके पास काम किया करते थे, तब जाकर वे सांसद बने थे।
जन सुराज का 35,000 रुपए खर्च
प्रशांत किशोर ने YSRCP सांसद की कंपनी का जवाब दिया। इसके बाद बीजेपी सांसद ने फिर उनसे सवाल किया कि आखिर आंध्र प्रदेश के इन सांसद ने 14 करोड़ रुपए का डोनेशन एक डूबी हुई कंपनी के माध्यम से क्यों दिलवाया? बीजेपी सांसद यही नहीं रुके और उन्होंने सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग की वेबसाइट से जन सुराज की ऑडिट रिपोर्ट भी जारी की है, जिसमें किशोर ने स्वीकार किया है कि उनकी पार्टी को एक कंपनी से 14 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। संजय जायसवाल ने फिर सवाल किया और कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इलेक्शन कमीशन को जन सुराज ने अपना खर्च सिर्फ 35000 रुपए दिखाया है?
Created On :   20 Sept 2025 5:22 PM IST