Bihar Assembly Election Exit Polls: क्या प्रशांत किशोर के दावे वोटों में तब्दील होते नजर आ रहे हैं? एग्जिट पोल में जनसुराज को महज इतनी सीटें मिलने का अनुमान

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार यानी आज समाप्त हो चुका है। इस चरण में भी पहले चरण की तरह ही बंपर वोटिंग हुई है। वोटिंग की समाप्ति पर एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। पांच एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में एनडीए की बंपर जीत होती दिख रही है।
MATRIZE-आईएएनएस, जेवीसी, पीपल्स इंसाइट, चाणक्य एग्जिट और POLSTRAT (पोलस्ट्रेट) के पांच एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 143, महागठबंधन को 94 और अन्य को 4-6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़े -आईएएनएस-मैटराइज एग्जिट पोल बिहार के चार रीजन में मोदी-नीतीश का जादू, सीमांचल में एनडीए-महागठबंधन में टक्कर
नहीं चला पीके का जादू
वहीं बात करें जनसुराज पार्टी की तो वह एक भी एग्जिट पोल में दहाई का आंकड़ा छूती नजर नहीं आ रही है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के दावे वोटों में तब्दील होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। मैट्रिज-IANS ने पार्टी को 0-2 सीटें दीं। जेवीसी पोल ने 0-1 सीट मिलने का अनुमान लगाया। पीपल्स इनसाइट ने भी पार्टी को 0-2 सीटें देने का अनुमान लगाया। वहीं, चाणक्य और पोलस्ट्रेट ने तो जनसुराज को एक भी सीट न मिलने की बात कही है। इन आंकड़ों के मुताबिक बिहार के लोगों पर पीके का जादू नहीं चला है।
बता दें कि बिहार की 243 सीटों वाली विधानसभा में जीत के लिए 122 सीटों का आंकड़ा छूना जरूरी है। वर्तमान में प्रदेश में बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन की सरकार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जेडीयू के नीतीश कुमार हैं।
Created On :   11 Nov 2025 8:52 PM IST












