बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन को मिल गया अपना CM फेस! कांग्रेस सांसद के बयान से हलचल तेज, इस नेता को बताया मुख्यमंत्री की कुर्सी का दावेदार

महागठबंधन को मिल गया अपना CM फेस! कांग्रेस सांसद के बयान से हलचल तेज, इस नेता को बताया मुख्यमंत्री की कुर्सी का दावेदार
  • बिहार में इस साल होने है विधानसभा चुनाव
  • महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर हलचल तेज
  • कांग्रेस सांसद ने सीएम फेस को लेकर दिया बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसे लेकर सियासी दल वोटर्स को साधने के लिए चुनाव प्रचार और ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस बीच बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन से सीएम फेस को लेकर कांग्रेस ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने शनिवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का समर्थन करते हुए उन्हें महागठबंधन से सीएम फेस बताया है।

अखिलेश सिंह ने तेजस्वी यादव को बताया सीएम फेस

कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने तेजस्वी यादव के सीएम फेस को लेकर कहा, "कोई और विकल्प नहीं है। तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे होंगे। "सांसद ने जनता के सामने महागठबंधन की एकता और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर जोर देते हुए कहा कि उनका नाम ही बिहार में विकास और बदलाव का प्रतीक हैं।"

इस दौरान कांग्रेस सांसद ने मीडिया से बताचीत करते हुए कहा कि सभी गठबंधन दलों को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में स्थापित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। अखिलेश प्रसाद सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में चुनाव प्रचार और राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि महागठबंधन में किसी अन्य नेता को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में नहीं देखा जा रहा है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में गठबंधन मजबूती से उभरेगा।

कांग्रेस ने सीएम फेस की नहीं की घोषणा

गौरतलब है कि, अब तक कांग्रेस की ओर से अब तक तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस नहीं घोषित किया गया है। हालांकि, अखिलेश सिंह ने कई बार ये साफ कहा है कि बिहार में महठबंधन का सीएम चेहरा तेजस्वी यादव ही होंगे। इसका मतलब राहुल गांधी भले ही अभी ये बात खुद से ना कह रहे हों, लेकिन कांग्रेस ये अच्छी तरह समझती है कि तेजस्वी से बड़ा चेहरा बिहार में सीएम के लिए कोई और नहीं हो सकता। हालांकि सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कांग्रेस और आरजेडी की गाड़ी अभी भी फंसी हुई है।

Created On :   21 Sept 2025 12:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story