Nishikant Dubey News: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'राहुल गांधी को इस देश से मतलब नहीं'

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- राहुल गांधी को इस देश से मतलब नहीं
  • बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बीजेपी सांसद ने दी प्रतिक्रिया
  • निशिकांत दुबे ने कहा बांग्लादेशी लोग भारत में वोटर नहीं बन सकते
  • निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, 'राहुल गांधी को इस देश से कोई भी मतलब नहीं है। वे बिल्कुल भी सीरियस नेता नहीं है और नियम कानून को नहीं देखते हैं।' निशिकांत दुबे ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा है कि, ऑपरेशन सिंदूर में हम लोगों की जीत हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि, जब पाकिस्तान से बात होगी पीओके पर ही होगी। साथ ही बिहार में हो रहे वोटर वेरिफिकेशन को लेकर भी निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, साल 2003 में भी वहां एसआईआर हुआ था। बांग्लादेशी लोग भारत में वोटर नहीं बन सकते हैं।

राजीव गांधी ने एसआईआर को लेकर बनाया था कानून- निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे का कहना है कि, राजीव गांधी ने ही इस एसआईआर को लेकर कानून बनाया था। जब बिहार में बैलेट पर चनाव होते थे तब हिंसा भी बहुत होती थी। कांग्रेस पार्टी की मानसिकता अब खराब हो चुकी है।

निशिकांत दुबे ने क्या कहा?

निशिकांत दुबे ने कहा है कि, 'इस देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब विपक्ष के नेता को इस देश से कोई मतलब ही नहीं है। कभी आपने उन्हें गंभीरता से राजनीति करते देखा है। दो मिनट आते हैं और मीडिया में बोलकर चले जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि सदन में उनकी उपस्थिति जीरो है इसके बावजूद वो चाहते हैं कि जब वो सदन में खड़े हो तो उन्हें बोलने का मौका दिया जाए। सदन में कुछ नियम है। मुझे लगता है उन्होंने नियम कानून पढ़ा ही नहीं। एक अनंतिम रिपोर्ट होती है और एक अंतिम रिपोर्ट होती है। तो अनंतिम रिपोर्ट ये है ऑपरेशन सिंदूर में हमारी जीत हो गई है और अंतिम रिपोर्ट तब मिलेगा जब हम PoK ले लेंगे तो आपको पता ही चल जाएगा। बिहार में अगर बांग्लदेशी या विदेशी आए हैं तो उनके नाम हटाए जाएंगे। कांग्रेस की मानसिकता विकृत हो गई है।'

Created On :   24 July 2025 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story