दक्षिण-पूर्वी एशिया: हिंसक हुआ थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद, सीमावर्ती क्षेत्रों में झड़पें , एक की मौत कई घायल

हिंसक हुआ थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद, सीमावर्ती क्षेत्रों में झड़पें , एक की मौत कई घायल
  • प्राचीन मंदिरों के आसपास हुई झड़पें
  • दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में गिरावट
  • इतिहास में उलझा बारूदी सुरंगों को लेकर विवाद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद अब फिर हिंसक हो गया है। दक्षिण-पूर्वी एशिया के दोनो पड़ोसी मुल्कों की सेनाओं के बीच गुरुवार को 6 से अधिक सीमावर्ती इलाकों में हिंसक झड़पें देखने को मिली। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह पहली झड़प सुरिन प्रांत और ओडर मींचे प्रांत के बीच ता मुएन थोम मंदिर के पास हुई। इन झड़पों में एक नागरिक की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। दोनों देशों के बीच सीमा से सटे क्षेत्रों में हवाई हमले और फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि थाईलैंड ने हवाई हमले तक किए और कंबोडिया ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।

इंटरनेशनल कोर्ट ने 1962 में प्रेह विहेयर मंदिर को कंबोडिया का पार्ट माना था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का यह फैसला आज तक थाईलैंड को रास नहीं आया। 2011 में हुए झड़पों में करीब 20 लोग मारे गए थे और हजारों विस्थापित हुए थे। 2013 में न्यायालय ने एक बार फिर कंबोडिया के फेवर में फैसला दिया, जिससे थाईलैंड में असंतोष बढ़ा। अब एक बार फिर वही पुराने जख्म हरे हो गए हैं।

थाईलैंड की सेना ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा की कि उसने कंबोडिया के कुछ इलाकों में हवाई हमले किए। थाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुरसंत कोंगसिरी ने बताया कि कंबोडिया से आई गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हुई और एक पांच वर्षीय बच्चा समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया कि थाईलैंड ने प्राचीन प्रेह विहेयर मंदिर के नजदीक सड़क पर बम से हमले हुए। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने जानकारी देते हुए बताया कि थाई सेना ने उनके रीजन में अटैक किया। जिससे उन्हें जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी शुरू करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग बंकरों में छिपते नजर आए। दोनों देशों के बीच अब राजनयिक संबंधो में गिरावट आई है।

Created On :   24 July 2025 1:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story