NSUI's Protest: पुलिस के साथ NSUI कार्यकर्ताओं की झड़प, हिरास में प्रदर्शनकारी, जानें क्यों हो रहा बिहार में प्रोटेस्ट?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच राज्य का सियासी पारा हाई है। राजनीतिक गलियारों में एसआरआई (विशेष गहन समीक्षा) को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस क्रम में गुरुवार (24 जुलाई) को एनएसयूआई (National Students' Union of India) के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारी मात्रा में कार्यकर्ता मतदाता सूची के रिवीजन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस तमाम हथकंडे अपना रही है। पानी की बौछार छोड़ी जा रही है लेकिन कार्यकर्ता हाथों में झंडा लिए पीछे हटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसकी बजाय उन्होंने पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को भी हटा दिया है।
SIR को लेकर संसद में प्रदर्शन
एसआईआर का मुद्दा सिर्फ बिहार विधानसभा में ही नहीं बल्कि संसद में भी गूंज रहा है। विपक्षी दलों ने संसद मानसून सत्र के दौरान कई बार विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव सिहत दर्जनों सांसदों ने हिस्सा लिया। बुधवार को भी नेताओं ने अपने-अपने हाथों में बैनर पकड़ कर हमें न्याय चाहिए (We Want Justice) के जोरदार नारे लगाए। विपक्ष का कहना है कि जब बिहार विधानसभा चुनाव में इतने कम दिन रह गए हैं तो रिवीजन क्यों किया जा रहा है?
बीजेपी पर आरोप
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मांग स्पष्ट है कि बिहार में जो हो रहा है वो कल को देशभर में होने वाला है। लोगों का वोट देने का अधिकार भाजपा सरकार छीनन चाहती है। ये जो वोट चोरी हो रही है इसको लेकर हम सदन में स्पष्टता की मांग करते हैं। हम चाहेंगे कि सदन में पीएम मोदी आए और SIR के चर्चा में हिस्सा लें तथा सरकार स्पष्ट रूप से बताए कि ऑपरेशन सिंदूर पर कब चर्चा होगी और SIR को लेकर कब चर्चा होगी?
Created On :   24 July 2025 2:22 PM IST














