हिमाचल प्रदेश सियासत: बढ़ने वाली है हिमाचल सरकार की मुश्किल? चंद्र कुमार देंगे मंत्री पद से इस्तीफा? बेटे नीरज भारती ने दिया बड़ा बयान

- कैबिनेट से इस्तीफा देने की तैयारी में चंद्र कुमार!
- बेटे नीरज ने बताई इसके पीछे की बड़ी वजह
- कांग्रेस पर भी लगाया बड़ा आरोप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के कैबिनेट से इस्तीफे की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, मंत्री के बेटे और पूर्व एमएलए (विधायक) नीरज भारती ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए पिता के पद को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि चंद्र कुमार आज यानि गुरुवार (19 जून) को अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। नीरज के इसी दावे से हलचल तेज हो गई है। हालांकि, चंद्र कुमार की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
बेटे नीरज का कांग्रेस पर बड़ा आरोप
नीरज भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दल के भीतर दलालों के काम हो रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'फेसबुक' पर कहा कि चंद्र कुमार अपने पद से इस्तीफा देंगें। क्योंकि जहां दलालों के काम होते हैं वहां मंत्री बनने का क्या फायदा?
'कांग्रेस हो गई है पैरालाइज', चंद्र कुमार
आपको बता दें कि, हाल ही में चंद्र कुमार ने अपनी पार्टी कांग्रेस पर जोरदार हमला किया था। उन्होंने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पैरालाइज हो गई है।
सबसे सीनियर हैं मंत्री
मालूम हो कि, चंद्र कुमार, सुखविंदर सिंह सुक्खू ककी कैबिनेट में सबसे ज्यादा सीनियर हैं। उनकी उम्र 85 वर्ष है। चंद्र कुमार ने नौवीं बार चुनावी मैदान में उतरे ते और छठी बार जीत कर विधायक बने। वह एक बार लोकसभा सीट से जीत कर सांसद बन चुके हैं।
Created On :   19 Jun 2025 11:58 AM IST