विधानसभा उपचुनाव 2026: गुजरात के मांजलपुर में कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी ने किया मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात में वडोदरा जिले के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी ने मतदान किया। उन्होंने कहा, "वोटशाही में मतदान हम सभी का अधिकार है। मेरी अपील भी है जनता से कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। आपको चाहें जिसे भी मतदान करना हों करें लेकिन मतदान करें।
बीजेपी नेता जय प्रकाश सोनी ने मतदान किया। आज तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।
मांजलपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी की ओर से सतीश पटेल और कांग्रेस से भीखाभाई रबारी ने नामांकन किया है। उपचुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार ना उतरने से इस उपचुनाव में बीजेपी-कांग्रेस की ये आमने सामने की लड़ाई बन गई है। पाटीदार बहुल मांजलपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत अभेद किला बना हुआ है। बीजेपी ने पाटीदार समाज से आने वाले सतीश पटेल को उपचुनाव में उतारकर इस समुदाय के वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। जबकि कांग्रेस के रबारी वडोदरा की राजनीति में बेहद प्रभावशाली नाम है। वो जमीनी स्तर की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। वो 1975, 1980, 1985 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से विधायक निर्वाचित हुए थे।
Created On :   30 July 2026 1:18 PM IST












