लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की 17 कैंडिडेट्स की 11वीं लिस्ट, जानिए पार्टी ने किन चेहरों पर लगाया दांव

कांग्रेस ने जारी की 17 कैंडिडेट्स की 11वीं लिस्ट, जानिए पार्टी ने किन चेहरों पर लगाया दांव
  • कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
  • पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा 17 कैंडिडेट्स
  • जानिए किसे मिले मौका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मगंलवार को अपने 17 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी हैं। इस लिस्ट में पार्टी ने कई चेहरों को फिर से मौका दिया है। इसमें बिहार की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने कटिहार सीट से तारिक अनवर, किशनगंज सीट से मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद और भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन प्रत्याशियों के नामों पर पहले ही मुहर लग चुकी थी। ऐसे में अब आधिकारिक तौर पर इन नामों से पर्दा हट चुका है। ध्यान हो कि बिहार में कांग्रेस राज्य के अन्य विपक्षी दलों के साथ गठबंधन के तहत 40 में से 9 लोकसभा सीटों पर चुनावी मैदान उतरी हैं। फिलहाल, लिस्ट में पार्टी ने तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। राज्य की शेष 6 सीटों पर पार्टी जल्द उम्मीदवार घोषित करेगी।

इन राज्य की लोकसभा सीटों को किया शामिल

प्रत्याशी के 17 नामों की इस लिस्ट में पार्टी ने बिहार के अलावा अन्य तीन राज्यों की लोकसभा सीटों को भी शामिल किया गया है। इनमें ओडिशा की पांच , पश्चिम बंगाल की एक और आंध्र प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इससे पहले बिहार की कटिहार लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर पर पार्टी की अपने सहयोगी दल आरजेडी से अनबन हो गई थी। दरअसल, इस सीट पर आरजेडी अशफाक करीम को प्रत्याशी बनाने के पक्ष में थी। लेकिन, अंत में यह सीट कांग्रेस के हाथ लग गई थी। बता दें, इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर पहले भी सांसद रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार भी संभाला हैं।

कांग्रेस ने भागलपुर लोकसभा सीट पर विधायक अजीत शर्मा पर दांव लगाया है। इस सीट पर उनके प्रत्याशी चुनने जाने की खबरें काफी अरसे से सामने आ रही थी। इतना ही नहीं, बल्कि इस सीट पर अजीत शर्मा की बेटी और एक्ट्रेस नेहा शर्मा की चुनाव लड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही थी। किशनगंज सीट पर मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद को फिर से मौके दिया गया है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी लहर के बावजूद जावेद ने मुस्लिम बाहुल्य सीट पर कांग्रेस को जिताया था। तब विपक्षी गठबंधन केवल एक ही सीट जीतने में कामयाब हुई थी।

Created On :   2 April 2024 9:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story