Delhi Car Blast: दिल्ली कार ब्लास्ट को लेकर कनार्टक मंत्री प्रियंक खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमित शाह को देना चाहिए इस्तीफा

दिल्ली कार ब्लास्ट को लेकर कनार्टक मंत्री प्रियंक खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमित शाह को देना चाहिए इस्तीफा
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियंक खरगे का बयान सामने आया है। इस दौरान इस विस्फोट मामले में केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर खुफिया विफलता के आरोप लगाए हैं। और उन्होंने शाह को स्वतंत्र भारत का सबसे अक्षम गृहमंत्री बताया है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। दिल्ली में सोमवार की शाम एक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी वजह से पूरी दिल्ली दहल गई थी। इस मामले में कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियंक खरगे का बयान सामने आया है। इस दौरान इस विस्फोट मामले में केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर खुफिया विफलता के आरोप लगाए हैं। और उन्होंने शाह को स्वतंत्र भारत का सबसे अक्षम गृहमंत्री बताया है। साथ ही उनके इस्तीफे की भी मांग की गई।

बताते चलते है कि राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को ट्रैफिक सिग्रन पर हुआ है, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और 24 बुरी तरह घायल हुए हैं।

कर्नाटक मंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया

प्रियंक खरगे ने बेंगलुरु में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र की जवाबदेही होनी चाहिए। ये सवाल उठाते हुए कहा कि और आगे भी कितने लोग मारे जाएंगे। इस घटना के अलावा देश में हुई दूसरी आतंकी घटनाओं जिक्र करते हुए कहा कि अमित शाह के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है।

प्रियंक खरगे ने आगे कहा, "अमित शाह स्वतंत्र भारत के सबसे अक्षम गृह मंत्री हैं और कितने लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी? दिल्ली, मणिपुर, पुलवामा, पहलगाम - क्या हमारे पास जवाब हैं? गृह मंत्री होने के नाते वह चुनावी मंच पर जाते हैं और कहते हैं कि बांग्लादेशी भारत में घुसपैठ कर रहे हैं. इसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या इसके लिए विपक्ष जिम्मेदार है?"

उन्होंने आगे बताया, "कोई जवाबदेही नहीं है. उन्हें (शाह को) अक्सर आधुनिक सरदार पटेल कहा जाता है और बार-बार 56 इंच के सीने का दावा किया जाता है और कितने लोगों की जान जाने के बाद वह इस्तीफा देंगे?"

गुजरात के राज आएंगे सबके सामने

कर्नाटक मंत्री का कहना है, "मोदी अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करने से क्यों डर रहे हैं? क्या उन्हें डर है कि उनके गुजरात के राज सबके सामने आ जाएंगे? हर चीज की एक सीमा होती है, वे लोगों के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। किसी और देश में ऐसा होता तो गृह मंत्री अब तक इस्तीफा दे चुके होते और कितने लोग मारे जाएंगे? यह खुफिया तंत्र की विफलता है। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।"

खरगे ने RSS पर टिप्पणी करते हुए कहा, "वे RSS-देशभक्त कहां हैं? उन्हें सीमा पर भेज दो। वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, इस स्थिति में उनके पास कहने के लिए क्या है? आधुनिक सरदार पटेल कहां हैं? उन्हें जवाब देना चाहिए।"

Created On :   12 Nov 2025 2:07 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story