Delhi Car Blast Update: दिल्ली विस्फोट मामले पर अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने दी प्रतिक्रिया, इस एशियाई देश ने बताया आतंकी हमला

दिल्ली विस्फोट मामले पर अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने दी प्रतिक्रिया, इस एशियाई देश ने बताया आतंकी हमला
दूसरे देशों से भी इस मामले में टिप्पणियां आनी शुरु हो गई हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि दिल्ली की घटना जानकर स्तब्ध हैं। उन्होंने मरने वालो और घायलों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 पर हुए कार धमाका बहुत दुखद है। इस पर भारत के कई राजनैताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसके एक दिन बाद दूसरे देशों से भी इस मामले में टिप्पणियां आनी शुरु हो गई हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि दिल्ली की घटना जानकर स्तब्ध हैं। उन्होंने मरने वालो और घायलों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। प्रवक्ता ने उपलब्ध जानकारियों के आधार पर कहा कि इस घटना में किसी चीनी नागरिक के हताहत नहीं हुए हैं। चीन के अलावा अन्य देशों ने भी प्रतिक्रिया दी है।

भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 24 घायल हुए थे। चीनी राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट से दुखी हूं. पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"

रूस ने दी प्रतिक्रिया

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने इस धमाके पर दुख जताया है और कहा कि जांच में धमाके के पीछे कारणों का पता चल जाएगा। उन्होंने एक्स पर लिखा, "लाल किले में हुए विस्फोट से स्तब्ध हूं। विश्वास है कि चल रही गहन जांच से घटना के कारणों का पता चल जाएगा। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

अमेरिका ने कही ये बात

अमेरिका के विदेश मंत्रालय का कहना है कि हम दिल्ली घटना पर नजर बनाए हुए हैं। अगर जरूरत पड़ती है तो हम मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "यह घटना दुखद है। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने परिवार के लोगों को खो दिया है। हम घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं और हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं।"

श्रीलंका ने जताया गहरा दुख

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने टिप्पणी करते हुए कहा, "दिल्ली में हुए विस्फोट की खबर से गहरा दुख हुआ। श्रीलंका भारत के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावितों के साथ हैं।"

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का कहना है कि दिल्ली विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख हुआ हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, "हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मालदीव इस कठिन समय में भारत के लोगों और सरकार के साथ खड़ा है।"

सिंगापुर ने बताया आतंकी हमला

समाचार एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग के हवाले से लिखा कि उन्होंने दिल्ली विस्फोट घटना को आतंकवादी हमला बताय है। उन्होंने आगे कहा, "लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए मेरी प्रार्थनाएं। सिंगापुर इस आतंकी घटना की निंदा करता है।"

Created On :   11 Nov 2025 9:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story