दिल्ली सियासत: कल भी जारी रहेगी CAG रिपोर्ट पर चर्चा, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CAG रिपोर्ट को लेकर दिल्ली की सियासत गर्म है। अब सोमवार को दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट को लेकर चर्चा होगी। इस बात की जानकारी दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दी है। उन्होंने कहा- कल CAG पर चर्चा जारी रहेगी।
कल CAG पर चर्चा जारी रहेगी- विजेंद्र गुप्ता
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "कल CAG पर चर्चा जारी रहेगी, कल मैं उपराज्यपाल से मिलूंगा और उनके अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव सौंप दूंगा। यह क्षण दिल्ली विधानसभा के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सत्र में उनके अभिभाषण को बाधित करने का प्रयास किया गया था लेकिन सभी सदस्यों ने इसमें भाग लिया। हमारा प्रयास है कि सदन कानून के अनुसार चले और सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्य चर्चा में भाग लें। हम सभी को चर्चा में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।"
सीएजी रिपोर्ट पर सियासत गर्म
बता दें कि, हर दिन दिल्ली की पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जिसके आप और बीजेपी नेताओं के बीच भी खूब बयानबाजी हो रही है। 8 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजे आए थे। जिसके बाद 27 सालों के बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी। वहीं, दस साल से दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी बाहर हो गई।
इसके बाद से ही सीएजी रिपोर्ट को लेकर चर्चा जारी है। कैग रिपोर्ट को लेकर बीजेपी आम आदमी पार्टी को घेरने में लगी हुई है। हाल में आरोप लगे है कि दिल्ली में कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की ओर से दी राहत को केजरीवाल ने देरी में लागू किया था। इसके अन्य कई आरोप लगे हैं।
Created On :   2 March 2025 8:25 PM IST














