सेमीकॉन इंडिया 2025: दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने को तैयार- पीएम मोदी

दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने को तैयार- पीएम मोदी
  • विकसित भारत की, आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण भागीदार
  • एक बार फिर भारत ने हर उम्मीद, हर अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया
  • ये सेमिनार या कार्यक्रम नहीं है, राष्ट्र के तकनीकी पुनर्जागरण का प्रतीक -सीएम रेखा गुप्ता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में कहा यहां दुनिया भर के सेमीकंडक्टर से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद हैं। 40-50 से ज़्यादा देशों का प्रतिनिधित्व यहां है और भारत का इनोवेशन और युवा शक्ति भी यहां दिखाई दे रही है। इस संयोजन का एक ही संदेश है - दुनिया भारत पर भरोसा करती है, दुनिया भारत पर विश्वास करती है और दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।


पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में कहा, "सेमीकॉन इंडिया के इस आयोजन में आए आप सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं। आप सभी विकसित भारत की, आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में हमारे बहुत महत्वपूर्ण भागीदार हैं। कुछ दिन पहले ही इस वर्ष की पहली तिमाही के GDP आंकड़े सामने आए हैं, एक बार फिर भारत ने हर उम्मीद, हर अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा हमारी पिछली शताब्दी तेल से प्रभावित थी, दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होता था ,लेकिन 21वीं सदी की ताकत एक छोटी सी चिप में सिमटी है। यह चिप भले ही छोटी हो, लेकिन इसमें दुनिया की प्रगति को एक बड़ी गति देने की ताकत है। इसीलिए आज सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार 600 अरब डॉलर तक पहुंच रहा है और अगले कुछ वर्षों में यह 1 ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर जाएगा... मुझे विश्वास है कि जिस गति से भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, इस 1 ट्रिलियन डॉलर के बाजार में भारत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होने वाली है।



दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेमीकॉन इंडिया 2025 के कार्यक्रम में कहा सेमीकॉन इंडिया केवल एक सेमिनार या कार्यक्रम नहीं है, बल्कि राष्ट्र के तकनीकी पुनर्जागरण का प्रतीक है... जब पूरी दुनिया आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों की समस्याओं से जूझ रही थी, तब प्रधानमंत्री मोदी ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन शुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया


Created On :   2 Sept 2025 11:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story