शोक की लहर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन अलग अलग दल के नेताओं की प्रतिक्रिया

- कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा शिबू सोरेन आदिवासियों के अवतार पुरूष थे, एक युग थे
- शिबू सोरेन के महत्व को देखते हुए सदन को सम्मान के प्रतीक के रूप में पूरे दिन स्थगित
- आज पूरा झारखंड शोक में डूबा है, वे एक सम्मानित नेता थे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा शिबू सोरेन आदिवासियों के अवतार पुरूष थे, एक युग थे। नेता प्रतिपक्ष ने मल्लिकार्जुन खरगे ने मुझे और जयराम नरेश को यह निर्देश दिया था कि हम जाएं और उपसभापति से अनुरोध करें कि शिबू सोरेन के महत्व को देखते हुए सदन को सम्मान के प्रतीक के रूप में पूरे दिन के लिए स्थगित होना चाहिए। हम दोनों ने अपनी भावनाएं INDIA गठबंधन की ओर से कही जिस कारण शिबू सोरेन के लिए आज सदन पूरे दिन के लिए स्थगित हुआ है।
#WATCH | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन | दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "...शिबू सोरेन आदिवासियों के अवतार पुरूष थे, एक युग थे... नेता प्रतिपक्ष ने, मल्लिकार्जुन खरगे ने मुझे और जयराम नरेश को यह निर्देश दिया था कि हम जाएं और उपसभापति से अनुरोध करें… pic.twitter.com/cybA7LPiaU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "देश के अनुसूचित जनजाति के लोगों के उत्थान में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। वो आजीवन संघर्ष करते रहे। आज वो नहीं हैं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे
#WATCH दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "देश के अनुसूचित जनजाति के लोगों के उत्थान में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। वो आजीवन संघर्ष करते रहे। आज वो नहीं हैं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे..." pic.twitter.com/js5mTkdXpx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुबर दास ने कहा आदरणीय गुरु जी के देहांत से आज पूरा झारखंड शोक में डूबा हुआ है। वे एक सम्मानित नेता थे। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने झारखंड अलग राज्य और महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन किया था। गुरु जी के ना रहने से मेरी व्यक्तिगत क्षति हुई है। मैं उन्हें पितातुल्य मानता था और वे भी मुझे बेटे की तरह प्रेम करते थे। 2009 में हमें उनके नेतृत्व में सरकार चलाने का मौका और झारखंड की जनता की सेवा करने का मौका मिला। मैंने उन्हें बहुत नजदीक से देखा है, वे उच्च विचार के व्यक्ति थे। महादेव अपने चरणों में उन्हें स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति मिले
#WATCH | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन | बोकारो: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुबर दास ने कहा, "आदरणीय गुरु जी के देहांत से आज पूरा झारखंड शोक में डूबा हुआ है। वे एक सम्मानित नेता थे। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने झारखंड अलग राज्य और महाजनी… pic.twitter.com/r7mt2PlA4V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025
Created On :   4 Aug 2025 2:42 PM IST