All Party Delegation: 'हमारे देश में मुसलमानों की संख्या इतनी', बेहरीन में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के चीफ गुलाम नबी आजाद ने दिया बयान

- बेहरीन पहुंचा भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
- गुलाम नबी आजाद ने बैठक को किया संबोधित
- कश्मीर को लेकर की चर्चा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ मैसेज पहुंचाने के लिए भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कई देशों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस दौरान बहरीन में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि दो दिनों में आज तक हमारी इतनी एक के बाद एक मीटिंग्स नहीं हुईं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने बहरीन को 'मिनी इंडिया' बताया और पाकिस्तान को निशाने पर लिया।
बेहरीन में गुलाम नबी आजाद ने किया संबोधित
गुलाम नबी आजाद ने कहा, "हम अपने देश में अलग-अलग पार्टियों से संबंध रखते हों लेकिन यहां एक भारतीय के तौर पर आए थे। यही हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे भारत में सब धर्म के लोग प्यार से रहते हैं। ये पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा मैसेज है। पाकिस्तान तो धर्म के आधार पर बना था लेकिन वहां पर ईस्टर्न और वेस्टर्न पाकिस्तान के मुसलमान इकट्ठे नहीं रह पाए। कुछ ही सालों में दो देश बन गए।"
उन्होंने आगे कहा, ''1947 से पाकिस्तान कुछ न कुछ हिस्से पर नजर रखता है। 1947 में उन्होंने आक्रमण किया, हमने नहीं किया। उसके बाद 1965 में तीन जगह आक्रमण किया। एक ही समय पर कच्छ, श्रीनगर, अखनूर पर आक्रमण किया लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी है। 1971 में तो उसका बंटवारा ही हो गया। फिर 1999 में आक्रमण हुआ और उसके बाद अभी पहलगाम हुआ। जितना आतंकवाद पाकिस्तान ने फैलाया है, हम देखेंगे कि जितने आतंकवादी पाकिस्तान में रहते हैं, शायद पूरी दुनिया में नहीं होंगे।''
कश्मीर को लेकर की चर्चा
गुलाम नबी आजाद आगे कहा, ''हमारा देश इतना बड़ा है, मुसलमानों की यहां इतनी संख्या है लेकिन अलकायदा में एक नौजवान भी नहीं गया तो पाकिस्तान क्यों इनलोगों को शरण देता है। एक ऑर्गनाइजेशन नहीं बल्कि ऐसे दर्जनों संगठन हैं, जिसे वो शरण देता है. हर दफा हमला करता है और हमारे हजारों लोग मारे गए हैं। आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में पिछले 30 सालों में हजारों की संख्या में सिविलियन मारे गए हैं।''
Created On :   27 May 2025 12:07 AM IST