भारत न्याय जोड़ो यात्रा: गृह मंत्रालय ने बढ़ाई राहुल गांधी की सुरक्षा,राजीव गांधी की तरह राहुल को भी बम से उड़ाने के मिले इनपुट

गृह मंत्रालय ने बढ़ाई राहुल गांधी की सुरक्षा,राजीव गांधी की तरह राहुल को भी बम से उड़ाने के मिले इनपुट
  • आज मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • महाराष्ट्र पुलिस व दिल्ली पुलिस को इनपुट को जांचने के आदेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ाने के इनपुट महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को मिले हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनपुट मिलने के बाद राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस, यूपी व मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों की पुलिस से सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। अभी राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। भारत न्याय जोड़ो यात्रा 2 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बम से हमले की बात तूल पकड़ती जा रही है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राहुल गांधी को अभी जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। जेड प्लस सुरक्षा में 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ पैनी नजर रखते हैं। हर कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है।

अमर उजाला की खबर के मुताबिक गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र पुलिस व दिल्ली पुलिस को इनपुट को जांचने के आदेश दिए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस ये पता कर रही है कि राहुल गांधी पर हमले के जो इनपुट मिले हैं वह कितने गंभीर हैं। स्पेशल सेल को जांच सौंपी है।

यह भी पढ़े -मप्र में भाजपा का संकल्प पत्र के लिए सुझाव पेटी और मिस्ड काॅल नंबर जारी

Created On :   2 March 2024 2:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story