पन्ना: कांग्रेस ने केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

कांग्रेस ने केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
  • किसानों से किए गए वादे पूरा करे भाजपा
  • कांग्रेस ने केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

डिजिटल डेस्क, पन्ना। अपनी विभिन्न मांगो को लेकर किसानों द्वारा आन्दोलन किया जा रहा है लेकिन केन्द्र की भाजपा की भ्रष्ट सरकार द्वारा किसानो की मांगो के संबंध मे कोई विचार नहीं किया जा रहा है तथा उनके आन्दोलन को कुचला जा रहा है। अनेक किसानों की हत्या भी केन्द्र सरकार द्वारा कराई गई है। जिससे पूरे देश के किसान काफी आहत है एवं सरकार के खिलाफ आन्दोलित है। प्रदेश सरकार द्वारा भी किसानो के लिए घोषणा की गई थी कि 27 सौ रूपये प्रति क्ंिवटल गेंहू खरीदा जायेगा तथा 31 सौ रूपये धान खरीदी जायेगी लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा भी उस पर विचार नहीं किया गया है। जहां एक ओर लागत दस गुना बढ रही है वहीं दूसरी ओर सरकारों द्वारा किसानों की मांगो पर कोई विचार नही किया जा रहा है। इन तमाम बातों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पन्ना नगर में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर प्रतिनिधि को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया तथा ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि किसानो की सभी मांगो को तत्काल पूरा किया जाये और भाजपा किसानों से किए गए अपने वादे को पूरा करे।

यह भी पढ़े -चौरसिया परिवार पर पुलिस की बर्बरता के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पन्ना जिले में किसानो की मसूर, सरसों तथा चना की फसल ओला एवं पाला से नष्ट हुई है जिसका मुआवजा तत्काल दिया जाये। उक्त ज्ञापन प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक, पूर्व विधायक महेन्द्र बागरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकिशोर मिश्रा, रविन्द्र शुक्ला, दादूराम मिश्रा, आनन्द शुक्ला, वैभव थापक, मुरारीलाल थापक, डॉ. कदीर खान, रशीद सौदागर, अज्जू गर्ग, अभिषेक चौरसिया, मनीष मिश्रा, सुनील अवस्थी, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, चन्दन सिंह, अलताफ , भोले, श्रीमती सुप्रिया बुन्देला, इंदु तिवारी, हिम्मत बागरी, राम लाल पटेल, अरूण कुमार, राकेश गर्ग, सेवालाल पटेल, राज बहादुर पटेल, मार्तण्डदेव बुन्देला, जगतपाल सिंह, पुरषोत्तम जडिया, मनोज केशरवानी, सरदार यादव, भभूत सिंह राजपूत, इजाज खान, रियासत खान, राज बहादुर यादव, जीतेन्द्र जाटव, राहतअली, बाल किशोर शर्मा, भूपेन्द्र सिंह परमार, अर्जुन बागरी, संतोष मिश्रा, भूपेन्द्र धंधेरे, राकेश शर्मा, शशिकांत दीक्षित, अक्षय तिवारी, रेहान मोहम्मद, अनीश खान, राजेश तिवारी, मनोज सेन, जयपाल राजपूत, रहीम खान, रवेन्द्र राजपूत, महेन्द्र लोधी, पूरन कुशवाहा, महेन्द्र अहिरवार, पवन कुशवाहा, रामा आदिवासी, नत्थु कुशवाहा, लखनलाल, विजय सिंह, सुशील साहू, विनोद कुमार, रूपेश दीक्षित, महादेव सिंह, रामेश्वर अहिरवार, अरविन्द अहिरवार, धनीराम कुशवाहा, करन सिंह, संतोष आदिवासी, देवेन्द्र यादव, लल्लू अहिरवार, राम गोपाल, दिलीप, कैलाश, भानू, कालीचरण सहित भारी संख्या मे कांगेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

यह भी पढ़े -युवाओं को जोडऩे की मुहिम को लेकर युवा मोर्चा ने की जिला स्तरीय बैठक

Created On :   1 March 2024 12:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story