Assembly Election 2026: प. बंगाल में अमित शाह ने नए मुख्यमंत्री चयन की कमान संभाली, BJP पूर्व प्रमुख को बनाया असम का पर्यवेक्षक

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत लिया है। यहां पर पार्टी पहली बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बीच जानकारी मिली है पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने खुद मुख्यमंत्री के चयन की जिम्मेदारी संभाल ली है। रणनीति के हिसाब से उनका यह कदम अहम माना जा रहा है। ये भी बताया जा रहा है कि उनके इस निर्णय से भाजपा की स्थिति और मजबूत होने की संभावना है। वहीं, असम फिर से जीतने के बाद बीजेपी ने जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उन्ही के फैसले से राज्य को नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
BJP ने इस फैसले पर क्या कहा?
भाजपा से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी संसदीय बोर्ड में निर्णय लिया गया है कि पश्चिम बंगाल में पार्टी विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि ये दोनों नेता बंगाल के नवनिर्वाचित विधायकों और नेतृत्व के मीटिंग करेंगे, ताकि मुख्यमंत्री और कैबिनेट के नामों पर सहमति बन सके।
असम कमान जेपी नड्डा के हाथ
भाजपा ने बंगाल के साथ असम में मजबूती के साथ चुनाव लड़ा और फिर से सरकार बनाने जा रही है। इसलिए यहां पर अनुभवि नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के पूर्व प्रमुख जेपी नड्डा को असम का पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन नेताओं की मुख्य भूमिका प्रदेश के संगठन के साथ समन्वय और आगामी राजनीतिक निर्णय लेना होंगे। इन नियुक्तियों से लगता है कि बीजेपी ने दोनों राज्यों में सत्ता बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े -TMC की हार के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP की जीत के पीछे साजिश का लगाया आरोप
बंगाल में नए CM का कब होगा शपथ समारोह
दूसरी ओर, जानकारी मिली है कि बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होने वाला है। इसकी पुष्टि राज्य बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने की है। उनका कहना है, "उम्मीद क्या, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल (सोमवार) को ही स्पष्ट कर दिया था कि 9 मई को शपथग्रहण समारोह होगा, क्योंकि 9 मई को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा।"
Created On :   5 May 2026 5:13 PM IST












