Punjab News: अमृतसर-जालंधर में हुए धमाके का जिम्मेदार कौन? सीएम भगवंत मान ने इस पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए धमाके पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इन ब्लास्ट का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगया है। उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव के लिए यही बीजेपी की तैयारी है। आपको बता दें कि, पंजाब में एक ही रात में दो अलग-अलग जगहों पर हुए धमाकों से हड़कंप मच गया है। इस वक्त सुरक्षा एजेंसियां एकदम एक्टिव मोड में हैं। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला मामला जालंधर का है जहां बीएसएफ मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में धमाका हुआ। इसके कुछ घंटों बाद अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।
यह भी पढ़े -सीएम पद से इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता क्या बीजेपी सरकार के रास्ते में बनेंगी रोड़ा? जानकारों से समझें क्या हैं विकल्प और कितने दिन टिकेगी ये जिद
यह भी पढ़े -यूट्यूबर डॉ. संग्राम पाटील के इंग्लैंड जाने का रास्ता साफ, मुंबई अवैध फेरीवालों के वेरिफिकेशन को लेकर नाराजगी, जिदगी सिर्फ एक बार मिलती है....
सीएम की प्रतिक्रिया
अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों की घटनाओं पर पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि इन छोटे धमाकों की जांच चल रही है। यह पंजाब चुनावों के लिए BJP की तैयारी है। BJP लोगों के बीच हिंसा और डर फैलाकर वोट हासिल करती है। मैं BJP से कहना चाहता हूं कि वह ऐसा करना बंद करे। पंजाब के लोग हमेशा शांति चाहते हैं। BJP को जहां भी चुनाव लड़ना होता है, वह वहां जाकर झगड़े करवाती है।
जालंधर में स्कूटी में हुआ धमाका
जालंधर में रात करीब 8 बजे बीएसएफ मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लगी और धमाका हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, स्कूटी वहां काम करने वाले एक व्यक्ति की बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।
अमृतसर में आर्मी कैंप के पास धमाका
जालंधर की घटना के कुछ घंटे बाद अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप के पास तेज धमाका हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके से आसपास की दीवारें भी हिल गईं जिससे लोगों में डर फैल गया।
Created On :  

