बगावत के बाद मुलाकात: आप से बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों की राष्ट्रपति से मुलाकात आज, पंजाब CM भगवंत मान भी आप विधायकों के साथ दिल्ली हुए रवाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसदों की आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात होनी है। राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मिलने के लिए अपने घर से रवाना हुए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आप विधायकों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हुए। यह पंजाब से आप के 6 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद मुलाकात होनी है। सीएम मान के साथ AAP के सभी 95 MLAs भारत के प्रेसिडेंट से मिलने जा रहे है।
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए। सांसद पाठक ने अपने खिलाफ FIR दर्ज होने पर कहा, "हम राष्ट्रपति जी से मिलने के बाद इस पर बात करेंगे। मैं किसी झूठी और फर्जी FIR से नहीं डरता हूं।
यह भी पढ़े -राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बताया सरकारी तंत्र का दुरुपयोग, मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने AAP विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मीटिंग पर कहा क्या भाजपा में शामिल होने के बाद कोई कानून से ऊपर हो सकता है? कानून सबसे ऊपर है। मैं राष्ट्रपति को सूचित करूंगा और उन्हें हर बात से अवगत कराऊंगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP विधायकों के राष्ट्रपति से मिलने पर पंजाब के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने कहा हम भाजपा में शामिल हुए AAP के राज्यसभा सांसदों की मेंबरशिप कैंसिल करने की मांग करेंगे। राघव चड्ढा भी ड्रामा करने के लिए राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं।
Created On :  
