Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से मना कर दिया तो बीजेपी क्या कर सकती है? दिग्गज वकील जेठमलानी ने बताए तरीके

ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से मना कर दिया तो बीजेपी क्या कर सकती है? दिग्गज वकील जेठमलानी ने बताए तरीके
चुनाव में हार झेलने के बाद भी ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर रही हैं। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील ने कानूनी रास्ता बताया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को हार झेलनी पड़ी है। इसके बाद भी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से मना कर दिया है। इससे राज्य में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। मंगलवार को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय ममता बनर्जी से इस्तीफा से संबंधित सवाल किया गया था, जिसका जवाब उन्होंने दिया है कि उनके इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं खड़ा होता है। इसको लेकर ही मशहूर वकील राम जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी ने प्रतिक्रिया दी है।

महेश जेठमलानी का क्या है कहना?

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने कहा है कि अगर ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं दे रही हैं तो उनको पद से हटाना चाहिए और अगर वो जबरदस्ती अपने पद पर बनी रहना चाहती हैं तो राज्यपाल पुलिस फोर्स को भेजकर उनको पद से हटा सकते हैं।

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

ममता बनर्जी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनका इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं खड़ा होता है। क्योंकि नैतिक रूप से उनकी विजय ही हुई है। ममता बनर्जी ने ये भी कहा है कि मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी। पार्टी के सदस्यों के साथ आगे की रणनीतियों पर चर्चा होगी। ममता बनर्जी का कहना है कि अब बीजेपी के अत्याटचारों को और ज्यादा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं सड़कों पर लौटूंगी।

चुनाव आयोग को लेकर कही ये बात

ममता बनर्जी ने कहा है कि हमारा मुकाबला बीजेपी से नहीं था बल्कि चुनाव आयोग से था। साथ ही चुनाव आयोग ने बीजेपी के काम किया है। जानकारों के मुताबिक, अगर वे इस्तीफा देने से मना करती हैं तो संविधान के तहत ही गवर्नर उनकी सरकार को बर्खास्त कर सकते हैं। क्योंकि चुनाव आयोग ने अधिसूचना और जनादेश जारी कर दिया है।

7 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल

बता दें, बंगाल की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कल गुरुवार (7 मई 2026) को खत्म हो रहा है। ममता अगर गवर्नर को इस्तीफा नहीं भी देती हैं तो भी कुछ नहीं बदलेगा। गवर्नर सदन और सरकार को बर्खास्त कर सकते हैं।

Created On :   6 May 2026 3:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story