Punjab Blast News: 'भारत में ब्लास्ट होना नई बात नहीं', पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। पंजाब में एक ही दिन में दो धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े लोग राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी है। राहत की बात यह है कि इन घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने कहा कि देश में इस तरह के धमाके नई बात नहीं हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है।
यह भी पढ़े -जल्द भारत के अंगूर और अनार का स्वाद लेगा वियतनाम, पीएम मोदी से मिले वियतनामी राष्ट्रपति तो लैम, समझौते पर हुई चर्चा
फारूक अब्दुल्ला का बयान
बुधवार को पत्रकारों ने फारूक अब्दुल्ला से पंजाब में हुए धमाकों को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। उनके बयान के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
यह भी पढ़े -इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आरोपी पति को दी गई जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की, आत्मसमर्पण का दिया आदेश
जालंधर और अमृतसर में धमाके
पहला धमाका मंगलवार रात जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर हुआ। इसके करीब तीन घंटे बाद अमृतसर के खासा इलाके में सेना छावनी के पास दूसरा विस्फोट हुआ। पुलिस के अनुसार, जालंधर में किसी ने दीवार की तरफ कोई चीज फेंकी, जिसके बाद धमाका हुआ। इससे एक स्कूटर, ट्रैफिक पोल और पास की दुकान को नुकसान पहुंचा।
पुलिस को ISI पर शक
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जांच में पाकिस्तान की ISI की साजिश होने का शक है। पुलिस, सेना और फोरेंसिक टीमें मिलकर मामले की जांच कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज और बाकी सबूतों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोग पंजाब में डर और अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
Created On :  

