Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में कांग्रेस ने तोड़ा डीएमके से नाता, विजय की पार्टी टीवीके को दिया समर्थन

तमिलनाडु में कांग्रेस ने तोड़ा डीएमके से नाता, विजय की पार्टी टीवीके को दिया समर्थन
तमिलनाडु विधानसभा चुानव में नई सरकार के गठन से पहले ही राज्य में हलचल देखने को मिल रही है। कांग्रेस ने टीवीके को साफ समर्थन देते हुए डीएमके से गठबंधन तोड़ लिया है।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। एक्टर से बने नेता थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने प्रचंड जीत हासिल की है। जिसके साथ तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर नजर आ रहा है। नई सरकार की गठन की तैयारियां हो रही हैं, जिसके बीच कांग्रेस ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। कांग्रेस लंबे वक्त से डीएमके के साथ गठबंधन में थी लेकिन अब डीएमके से अलायंस तोड़ ली है और टीवीके को समर्थन दिया है।

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस का कहना है कि टीवीके के साथ उसका गठबंधन इस सरकार के गठन के लिए तो हो ही रहा है, साथ ही स्थानीय निकाय संगठनों, लोकसभा और राज्यसभा के भावी चुनावों के लिए भी हो रहा है। तमिलनाडु में टीवीके के समर्थन देने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या केंद्र में 'इंडिया ब्लॉक' में कांग्रेस डीएमके के साथ रहने वाली है या नहीं। अब तक इसको लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

कांग्रेस ने टीवीके को दिया समर्थन

कांग्रेस ने विजय की पार्टी टीवीके को सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान किया। ये फैसला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और तमिलनाडु में कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद ही लिया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेट के तमलिनाडु प्रभारी गिरीश चोडणकर ने प्रेस रिलीज जारी किया है। उन्होंने बताया है कि टीवीके अध्यक्ष विजय ने कांग्रेस से औपचारिक तौर से समर्थन मांगा था।

समर्थन रखने के लिए क्या थी शर्त?

उन्होंने कहा है कि तमिलनाडु की जनता ने साफ और मजबूत जनादेश दिया है, जो धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और जनकल्याणकारी सरकार के पक्ष में है। कांग्रेस ने इस जनादेश का सम्मान करते हुए टीवीके को भी पूरा समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी ने ये भी साफ तौर पर कहा है कि ये समर्थन शर्त के साथ ही होगा। कांग्रेस ने कहा है कि इस गठबंधन में ऐसी किसी भी 'सांप्रदायिक ताकत' को शामिल नहीं करना चाहिए, जो भारत के संविधान में भरोसा नहीं रखती है।

Created On :   6 May 2026 3:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story