Monsoon Session 2025: इंडिया गठबंधन ने बुलाई अहम बैठक, आप ने तोड़ा नाता, सांसद संजय सिंह ने बताई वजह

- मानसून सत्र की तारीखों में बदलाव
- अरविंद केजरीवाल ने पहले ही किया था स्पष्ट
- इंडिया गठबंधन की बढ़ सकती है मुश्किलें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून सत्र के दौरान इंडिया गठबंधन ने मोदी सरकार को घेरने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है, लेकिन ऐन मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) ने उससे नाता तोड़ लिया है। इससे विपक्ष संगठन की मुश्किलें बढ़ सकती है। माना जाता है कि आप के नेता किसी भी मुद्दे को मुखरता से उठाते है और सरकार पर हमलावर बने रहे थे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से ही आप ने गठबंधन से दूरियां बना ली थी, कुछ विधानसभा के चुनाव पार्टी ने अपने दम पर लड़े थे।
कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर इंडिया गठबंधन की मीटिंग
लोकसभा का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 21 अगस्त तक चलने वाला है, पहले इस सत्र का तय समय 12 अगस्त तक था, जिसे अब मोदी सरकार ने बढ़ा दिया है। इस सत्र के दौरान केंद्र सरकार को घेरने के लिए इंडिया गठबंधन ने अपनी पूरी प्लानिंग कर ली है और इसके लिए आज शाम को वर्चुअली बैठक बुलाई गई हैं। वहीं, शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निवास स्थान पर भी मीटिंग का आयोजन होगा। जानकारी मिली है कि इस बैठक का हिस्सा आप पार्टी नहीं होगी। यानी आप ने पूरी तरह से इंडिया गठबंधन से रिश्ता तोड़ दिया है।
आप इंडिया गठबंधन से क्यों हुई अलग
आप सांसद संजय सिंह ने साफ करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन की बैठकों का हिस्सा नहीं बन रही है। उन्होंने आगे कहा, "हमारी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि हम इंडिया गठबंधन से बाहर हैं।" संजय सिंह ने आगे कहा कि संसदीय मुद्दों पर आप को समर्थन करने वाली पार्टी टीएमसी और डीएमके के साथ तालमेल मिलाकर रखेगी।
संजय सिंह ने आगे कहा कि ये गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था, जिसके बाद हमारी पार्टी ने हरियाणा और दिल्ली के विधानसभा के चुनाव और इसके साथ-साथ गुजरात और पंजाब के उपचुनाव भी अकेले लड़े थे। इस प्रकार हमारी पार्टी ने इंडिया गठबंधन से पहले ही राजनीतिक दूरियां बना ली थी। इसके बाद अब संसद में भी दूरियां बना ली है।
सत्र के दौरान आप इन मुद्दों पर उठाएगी सवाल
आप सांसद ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान हमारी पार्टी दिल्ली, यूपी, बिहार और पूर्वांचल में प्रशासन लोगों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं। वह सबसे अहम मुद्दा है हमारा, इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों के बंद होनी की कगार पर है, उसे भी पुरजोर तरीके से उठाएंगे। यानी मानसून सत्र के दौरान मोदी सरकार पर इंडिया गठबंधन और आप हमलावर होगी।
Created On :   18 July 2025 4:48 PM IST